229वीं वाहिनी, सीआरपीएफ, बीजापुर द्वारा 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया ।
बीजापुर, 21 जून।
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 229वीं वाहिनी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), बीजापुर के मुख्यालय परिसर में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वाहिनी के कमांडेंट श्री ब्रजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में 229वीं वाहिनी के अधिकारीगण, जवानों तथा अंट्स घाटी क्षेत्र में तैनात कर्मियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया गया तथा योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का संदेश दिया गया।
अपने संबोधन में कमांडेंट श्री ब्रजेश कुमार सिंह ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास स्वस्थ जीवन, मानसिक संतुलन एवं कार्यक्षमता में वृद्धि का आधार है। उन्होंने सभी कर्मियों को प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में कमांडेंट महोदय ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएँ दीं तथा स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन के लिए नियमित योग करने का संदेश दिया।