🔥खास खबर🔥🔥🔥

सेवानिवृत्त शिक्षकों का भाजपा में प्रवेश, अटल सदन में हुआ सम्मान कार्यक्रम ।

50 से अधिक रिटायर्ड शिक्षकों ने पहना भाजपा का गमछा, पीएम मोदी के कार्यों की सराहना ।

बीजापुर।

सेवा संकल्प अभियान के तहत अटल सदन कार्यालय बीजापुर में शिक्षक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान 50 से अधिक सेवानिवृत्त शिक्षकों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व कैबिनेट मंत्री महेश गागड़ा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष जी. वेंकट ने माला पहनाकर और भाजपा का गमछा भेंट कर शिक्षकों का पार्टी में स्वागत किया।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान में देश की बागडोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में है और दुनिया की नजर भारत पर है। उन्होंने भारत के विकसित एवं शक्तिशाली राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ने की बात कही।

पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पूरे देश में सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री देश की सेवा में जुटे हैं, उसी भावना के साथ बीजापुर जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्र में इन शिक्षकों ने लंबे समय तक शिक्षा के माध्यम से समाज को दिशा देने का काम किया है।

गागड़ा ने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षकों द्वारा भाजपा के प्रति भरोसा जताना संगठन के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का अनुभव और मार्गदर्शन पार्टी के लिए उपयोगी रहेगा तथा आगामी चुनाव में भी उनके अनुभवों का लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीनिवास मुदलियार जी, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ठाकुर जी, राजू कलमू जी, मंडल अध्यक्ष अशोक राव सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *