85 बटालियन, सी0आर0पी0एफ0 नयापारा, बीजापुर, छत्तीसगढ़ परिसर में ‘‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस‘‘ का हुआ भव्य आयोजन ।
विश्व भर में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इसी क्रम में 85 बटालियन सी0आर0पी0एफ0, नयापारा, बीजापुर (छत्तीसगढ़) में भी दिनांक 21/05/2026 को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन श्री सुनील कुमार राही, कमांडेण्ट-85 बटालियन,सी0आर0पी0एफ0 की उपस्थिति में किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 0600 बजे सर्वधर्म प्रार्थना एवं सामूहिक योगाभ्यास से हुई। योग का नेतृत्व प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों द्वारा किया गया। योगाभ्यास के दौरान सूर्य नमस्कार, प्राणायाम एवं सभी प्रकार के योगासनों सहित आयुष मंत्रालय द्वारा जारी दिषा-निर्देषों के तहत भी योगासनों का भी अभ्यास कराया गया।
इस अवसर पर श्री सुनील कुमार राही, कमांडेण्ट-85 बटालियन,सी0आर0पी0एफ0 ने अपने संबोधन में कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि तनावमुक्त जीवन जीने की कला है। उन्होंने यह भी बताया कि विषम परिस्थितियों एवं बीजापुर जिले में अतिसंवेदनषील नक्सल विरोधी अभियान में तैनात जवानों के लिए योग, मानसिक दृढ़ता और शारीरिक सुदृढ़ता का सबसे सरल माध्यम है। आज का दिन हमें याद दिलाता है कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है।
कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को योग के महत्व के बारे में जानकारी दी गई तथा दैनिक जीवन में योग को अपनाने का संकल्प दिलाया गया। संपूर्ण आयोजन अनुशासन, उत्साह एवं सकारात्मक ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ।
इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्री सुनील कुमार राही, कमांडेण्ट-85 बटालियन, श्री पवन कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी-85 बटालियन, श्री मोती लाल, उप कमांडेण्ट-85 बटालियन, डाॅ0 स्वाती जायसवाल, वरिश्ठ चिकित्सा अधिकारी-85 बटालियन सहित अधीनस्थ अधिकारी, जवान उपस्थित रहे एवं अंतर्राष्ट्रीय योगाभ्यास में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर 85 बटालियन की सुदूरवर्ती क्षेत्रों में तैनात कंपनियों ने अपने-अपने तैनाती स्थल यथा पेद्दापारा, पुसनार, हिरोली, काॅवड़गाॅव, मुडवेण्टी तथा डुमरीपालनार में भी कंपनी कमांडर एवं जवानों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर योगाभ्यास किया एवं ग्रामीणों को योग के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही ग्रामीणों में योग के प्रति अतिउत्साह देखा गया।