🔥महार समाज महिला मोर्चा की नई कार्यकारिणी का गठन, सत्या गांधरला बनीं अध्यक्ष🔥
🔥बीजापुर के चारों विकासखंडों से पहुंचीं महिलाएं, समाज के उत्थान और संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प🔥
बीजापुर
। महार समाज महिला मोर्चा बीजापुर की नई कार्यकारिणी का गठन 20 सितंबर 2026 को डॉ. अंबेडकर मंगल भवन में किया गया। कार्यक्रम में बीजापुर जिले के चारों विकासखंडों से बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम की शुरुआत समाज के मसीहा एवं संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना कर की गई। इसके बाद समाज के संरक्षक एवं पदाधिकारियों डी.एस. राम, डी. नागेश्वर, जी. मल्लाराम, आर.डी. झाड़ी, जय हिंद लाटकर, मल्लैया दुर्गम, प्रकाश कावरे, राजेंद्र झाड़ी, जे. चिन्नना, देवेंद्र झाड़ी और कैलाश रामटेके ने उपस्थित समाजजनों एवं महिलाओं को संबोधित किया। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका पर अपने विचार रखे ।
उपाध्यक्ष पद पर राधा झाड़ी जुमड़े, रमा मोरला, रामजया मरकेला और सम्मका पाटनकर को जिम्मेदारी दी गई।
लक्ष्मी वैध को सचिव तथा उर्मिला दुर्गम, सुशीला सुन्नम, कृष्णावेणी जंगम और रुचि झाड़ी को सह सचिव बनाया गया। संगठन सचिव की जिम्मेदारी लालेश्वरी दुर्गम को तथा सह संगठन सचिव का दायित्व किष्टी बाई झाड़ी को सौंपा गया।
वहीं सुनीता गांधरला कोषाध्यक्ष नियुक्त की गईं। उपकोषाध्यक्ष पद पर कमला झाड़ी, सुमित्रा केजी और कुम्मर सुनीता का मनोनयन किया गया।
समाज की पुरानी महिला पदाधिकारियों को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई, जिनमें दुर्गेश्वरी रामटेके, मीना दुर्गम, विंकी मोरला और सुशीला जुमड़े शामिल हैं।
नई कार्यकारिणी के गठन के बाद उपस्थित समाजजनों ने सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही समाज के उत्थान, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
🔥कार्यक्रम का संचालन महार समाज बीजापुर के सचिव के.डी. झाड़ी ने किया।🔥
कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज के कार्यकारी अध्यक्ष अजय दुर्गम, प्रकाश कावरे, बसंत मामडीकर, सतीश झाड़ी, डी. सुबैया, निर्मल जुमड़े, विजय झाड़ी, विहान दुर्गम, बापू राम दुर्गम, रामकुमार दुधी, थैलेश झाड़ी सहित समाज के अन्य सदस्यों ने सहयोग प्रदान किया।