खास खबर🔥🔥🔥🔥

विश्व योग दिवस पर गायत्री परिवार बीजापुर ने कराया कैदियों को योग ।

उपजेल बीजापुर के लगभग 200 कैदी हुए लाभांवित

 गायत्री परिवार के युग निर्माण योजना अतर्गत सप्त सूत्रीय आंदोलन में स्वास्थ्य आंदोलन एक प्रमुख अभियान है जिसके अंतर्गत योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा , आयुर्वेदिक चिकित्सा आदि के माध्यम से लोगों को स्वस्थ रखने के उपाय बताए जाते हैं। विश्व योग दिवस के अवसर पर गायत्री परिवार बीजापुर के तत्वाधान में योगाचार्य अर्जुन वेको और बैजनाथ गुप्ता ने स्वस्थ जीवन के सूत्रों को बताते हुए योग प्राणायाम के विभिन्न आसनों को बड़े सरल तरीके से कैदियों को सिखाया गया।

सूर्य नमस्कार, मकरासन, अष्टांग पादासन, ताड़ासन,, धनुरासन जैसे विविध आसनों को बताया गया।इस अवसर पर जेल प्रबंधन के अधिकारी एवंकर्मचारी ने भी अपनी भागीदारी कर योग किया

। जेल प्रबन्धन ने अपने कैदियों को योग करवाने के लिए गायत्री परिवार को धन्यवाद ज्ञापित किया और भूरी भूरी प्रशंसा की गई। विदित हो कि इससे पूर्व भी विगत 5 वर्षों से लगातार उपजेल के बंदियों को गायत्री परिवार द्वारा विश्व योग दिवस पर योगाभ्यास कराया गया है जिससे सैकड़ों कैदी पूर्व में भी लाभान्वित हुए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *