खास खबर🔥🔥🔥

196 बटालियन सीआरपीएफ ने उप्साहपूर्वक मनाया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 

“सीमाओं के प्रहरी का संदेश, योग से सशक्त बने देश।”

“हर दिन योग, हर पल ऊर्जा; स्वस्थ जीवन की यही पूंजी।”

“योग से मिले नई शक्ति, अनुशासन और सकारात्मक भक्ति।”

आज दिनांक 21 जून 2026 को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 196 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा विभिन्न परिचालन क्षेत्रों एवं मुख्यालय में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना तथा योग के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना था।

मुख्यालय महादेव घाटी में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री कुमार मनीष, कमाण्डेन्ट, 196 बटालियन द्वारा की गई। इसके अतिरिक्त बटालियन के विभिन्न कंपनी मुख्यालयों एवं परिचालन क्षेत्रों में भी योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें उसूर में निरीक्षक रूप सिंह गुर्जर, नाम्बी में निरीक्षक प्रदीप कुमार मेहता, पुजारीकांकेर में निरीक्षक त्रिलोक राज, ताड़पाला घाटी में निरीक्षक रणबीर सिंह जाट तथा ताड़पाला में श्री लोकेश यादव, सहायक कमाण्डेन्ट के नेतृत्व में अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रातःकालीन समय में आयोजित इस कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम, ध्यान एवं श्वास संबंधी अभ्यासों का नियमित एवं अनुशासित रूप से अभ्यास किया। 

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने सम्बोधन में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज के अन्य लोगों को भी योग के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। 

प्राकृतिक एवं शांत वातावरण में संपन्न हुए इन योगाभ्यास कार्यक्रम ने सभी प्रतिभागियों को विशेष ऊर्जा, आत्मविश्वास एवं सकारात्मकता प्रदान की। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश भी दिया गया कि योग केवल एक शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित एवं अनुशासित जीवन जीने की एक प्रभावी जीवन पद्धति है।

कार्यक्रम का समापन सामूहिक संकल्प के साथ हुआ, जिसमें अधिकारियों एवं जवानों ने नियमित योगाभ्यास करने तथा योग के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बटालियन के सभी अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों की सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *