खास खबर🔥🔥🔥

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कर्रेगुटा की पहाडी पऱ स्थापित एफओबी ताड़पाला में ऐतिहासिक योगाभ्यास:-

कर्रेगुटा की ऊँचाइयों से गूंजा संदेश, योग से स्वास्थ्य, अनुशासन और आत्मबल का परिवेश।

एफओबी ताड़पाला से उठा संकल्प महान ,योगमय हो हर जवान, स्वस्थ हो हिंदुस्तान।

 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कुछ समय पूर्व तक नक्सलियों का गढ़ माने जाने वाली कर्रेगुटा की पहाड़ियों पर स्थापित एफओबी ताड़पाला में 196वीं बटालियन, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा भव्य एवं ऐतिहासिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्री बहादुर सिंह नेगी, उप महानिरीक्षक (परिचालन रेंज), बीजापुर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर श्री कुमार मनीष, कमांडेंट 196वीं बटालियन, के साथ परिचालन रेंज बीजापुर के श्री विजेन्द्र सिंह, कमाण्डेन्ट 222 बटा0, श्री मोहित कपूर, कमा0 22 बटा0, श्री अमित कुमार, कमा0 153 बटा0, श्री सरकार राजा रमन, कमा0 170 बटा0, श्री आनन्द कुमार मलिक, कमा0 199 बटा0, श्री सुनील कुमार राही, कमा0 85 बटा0, श्री आर. एस. जांगीर, कमा0 168 बटा, श्री बृजेश कुमार, कमा0 229 बटा0, श्री मूलचन्द, द्वितीय कमान 222 बटा0, श्री दिनेश द्वितीय कमान 196 बटा0 , श्री गोपाल सिंह बुनकर द्वितीय कमान 196 बटा0, श्री कुणाल किशोर उप कमा0 196 बटा0, श्री गुलशन तिर्की, उप कमा0 196 बटा0 व श्री लोकेश यादव सहा0 कमा0, 196 बटा0 सहित रेंज बीजापुर के अनेक अधिकारियों व बहादुर जवानों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में भाग लिया। 

उक्त कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य योग के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता का प्रसार करना था। प्रातःकालीन सत्र में योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। प्राकृतिक सौंदर्य और शांत वातावरण से आच्छादित कर्रेगुटा की पहाड़ी पर आयोजित इस योगाभ्यास ने सभी प्रतिभागियों को नई ऊर्जा, सकारात्मकता एवं आत्मिक संतुलन का अनुभव कराया।

इस अवसर पर एफ.ओ.बी ताड़पाला में श्री बहादुर सिंह नेगी उप महानिरीक्षक (परिचालन रेंज) बीजापुर ने बताया कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं जवानों से नियमित रूप से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि व्यस्ततम दिनचर्या के बीच भी प्रतिदिन कुछ समय योग के लिए अवश्य निकालना चाहिए, जिससे व्यक्ति मानसिक रूप से अधिक एकाग्र तथा शारीरिक रूप से अधिक सशक्त बन सके।

कार्यक्रम का समापन सामूहिक संकल्प के साथ हुआ, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने तथा समाज में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया। यह आयोजन न केवल योग के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा, बल्कि सुरक्षा बलों की स्वस्थ, अनुशासित एवं सकारात्मक जीवनशैली के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *