खास ब्रेकिंग न्यूज🔥🔥🔥🔥

नीट (NEET) परीक्षा हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश :-

जिला बीजापुर,छत्तीसगढ़ ।

दिनांक 20/06/2026

1. परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम 2 घंटे पूर्व उपस्थित हों। 

2. परीक्षार्थी अपने साथ एडमिट कार्ड, एक वैध फोटो पहचान पत्र तथा निर्धारित पासपोर्ट साइज फोटो अवश्य लाएं। 

3. परीक्षा केंद्र में प्रवेश के समय फ्रिस्किंग एवं सुरक्षा जांच अनिवार्य होगी। परीक्षार्थी जांच में पूर्ण सहयोग करें। 

4. परीक्षा कक्ष में केवल पारदर्शी पानी की बोतल, एडमिट कार्ड, फोटो पहचान पत्र ही ले जाने की अनुमति होगी। 

5. किसी भी प्रकार के मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, ईयरफोन, पेन ड्राइव, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र में पूर्णतः प्रतिबंधित हैं। 

6. अभ्यर्थी हल्के रंग के आधी बांह के कपड़े पहनें। मोटे तलवे वाले जूते, आभूषण, घड़ी, बेल्ट एवं धातुयुक्त वस्तुओं से बचें। 

7. परीक्षा कक्ष में केवल केंद्र द्वारा उपलब्ध कराई गई उत्तर पुस्तिका एवं निर्देशों का पालन करें। 

8. परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की नकल, अनुचित साधनों का उपयोग अथवा अनुशासनहीनता पाए जाने पर अभ्यर्थी के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। 

9. परीक्षा समाप्त होने तक अभ्यर्थी को परीक्षा कक्ष छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। 

10. किसी भी प्रकार की सहायता, जानकारी अथवा समस्या होने पर परीक्षा केंद्र के केंद्राध्यक्ष/पर्यवेक्षक से संपर्क करें। 

11. एडमिट कार्ड पर अंकित सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। 

*”समय का पालन करें, नियमों का पालन करें एवं निष्पक्ष परीक्षा में सहयोग करें।”

सभी परीक्षार्थियों को NEET की परीक्षा के लिए हार्दिक शुभकामनाएं !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed