ए/85 बटालियन सीआरपीएफ द्वारा मुतवेंडी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन ।
दिनांकः 24/05/2026
स्थानः मुतवेंडी, जिला बीजापुर
जनपद बीजापुर ब्लॉंक के अन्तर्गत अतिसंवेदनशील नक्सल प्रभावित क्षेत्र में तैनात 85 बटालियन सी0आर0पी0एफ0 द्वारा बटालियन के तैनाती क्षेत्र में श्री सुनील कुमार राही, कमांडेण्ट 85 बटालियन ।
सी0आर0पी0एफ0 के कुशल मार्गदर्शन व दिशा-निर्देशन में लगातार जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है।
इसी क्रम में 85 बटालियन के तैनाती क्षेत्र में आवासित अन्य ग्राम वासियों को लाभान्वित करने हेतु दिनांक 24/05/2026 को ए/85 के तैनाती क्षेत्र मुतवेंडी में जिसमें आस पास गांव ग्राम वाशी शामिल हुए श्री सुरेश ओराम, द्धितीय कमान अधिकारी 85 बटा0 सी0आर0पी0एफ0 के कुशल नेतृत्व में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस जनहितकारी कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र के जरूरतमंद एवं गरीब ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थय सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा उनके स्वास्थय संबंधी समस्याओं का समाधान करना था।
उक्त चिकित्सा शिविर में मुतवेंडी एवं आसपास के गांवों से बडी संख्या में ग्रामीण महिला, पुरुष, बुजुर्ग एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर के दौरान उपस्थित चिकित्सकों द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थय परीक्षण किया गया तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। साथ ही विभिन्न सामान्य बीमारियों से संबंधित आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता, पोषण, मौसमी बीमारियों से बचाव एवं नियमित स्वास्थय जांच के प्रति जागरूक किया गया। दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थय सुविधाओं की कमी को देखते हुए ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए सीआरपीएफ के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर श्री सुरेश ओराम (द्धितीय कमान अधिकारी), श्री मोतीलाल (उप कमांडेण्ट) एवं डॉ. स्वाति जैसवाल( चिकित्सा अधिकारी) विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त ए/85 बटालियन सी0आर0पी0एफ0 के समस्त अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान भी कार्यक्रम में उपस्थित रहकर शिविर के सफल संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई।
सीआरपीएफ द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के नागरिक सहायता कार्यक्रम आयोजित कर स्थानीय जनता के साथ आपसी विश्वास, सहयोग एवं सद्भाव को मजबूत करने का सतत प्रयास किया जा रहा है। ए/85 बटालियन का यह प्रयास क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए अत्यंत लाभकारी एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।