खास खबर🔥🔥🔥

विश्व जैव विविधता दिवस 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित ।

 ।

बीजापुर, 22 मई 2026/

बीजापुर वन मंडल द्वारा इन्द्रावती टाइगर रिज़र्व एवं नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से विश्व जैव विविधता दिवस 2026 के अवसर पर बीजापुर स्थित तेंदूपत्ता हॉल में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

यह कार्यक्रम वन मंडलाधिकारी श्री रमेश जांगड़े एवं उप वन मंडलाधिकारी श्री देवेंद्र गोंड के सतत मार्गदर्शन में आयोजित किया गया ।

जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन को जैव विविधता संरक्षण के प्रति जागरूक एवं संवेदनशील बनाना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री बी. राव गोडबोले, सेवानिवृत्त कृषि विकास अधिकारी एवं जैव विविधता तथा पारंपरिक वैद्य विशेषज्ञ रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री संदीप बलागा, आईएफएस, उप संचालक, इंद्रावती टाइगर रिजर्व उपस्थित रहे। उनके साथ श्री अजय कावरे एवं श्री मनोज बघेल, उप वन मंडलाधिकारी, इंद्रावती टाइगर रिजर्व तथा श्री एम. सूरज, अध्यक्ष, नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी एवं सदस्य, छत्तीसगढ़ राज्य वन्यजीव बोर्ड भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस अवसर पर स्वामी आत्मानंद विद्यालय, बीजापुर में आयोजित समर कैंप के विद्यार्थियों ने चित्रकला, कविता एवं नृत्य प्रतियोगिताओं में भाग लिया। विद्यार्थियों ने मंचीय प्रस्तुतियों के माध्यम से जैव विविधता संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन का संदेश दिया।

मुख्य अतिथि श्री गोड़बोले ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को स्थानीय औषधीय पौधों के महत्व एवं उनके पारंपरिक उपयोगों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बीजापुर क्षेत्र में पाए जाने वाले दुर्लभ एवं विशेष पौधों के बीज भी वितरित किए।

श्री एम. सूरज ने ऊदबिलाव, जंगली भैंसा, सर्प सहित क्षेत्र में पाए जाने वाले संकटग्रस्त वन्यजीवों से संबंधित वीडियो प्रस्तुत कर स्थानीय वन्यजीव संपदा की जानकारी साझा की।

श्री संदीप बलगा ने युवाओं को संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जैव विविधता का संरक्षण एवं उसका सतत उपयोग अत्यंत आवश्यक है। वहीं श्री अजय कावरे एवं श्री मनोज बघेल ने भी जैव विविधता संरक्षण की आवश्यकता एवं वर्तमान समय में इसकी महत्ता पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में बीजापुर की रेंज अधिकारी सुश्री दीक्षा बर्मन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके सक्रिय प्रयासों से वन विभाग के अधिकारियों, विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों, विद्यार्थियों एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित हो सकी।

इस अवसर पर बीजापुर वन मंडल एवं इंद्रावती टाइगर रिजर्व के रेंज अधिकारी, वन अमला एवं मैदानी कर्मचारियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई और कार्यक्रम को सफल बनाया। नोवा नेचर वेलफेयर सोसायटी से सहभागिता में भूपेंद्र जगत, ऋषभ एवं मनीषा रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *