बीजापुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य मटका फोड़ आयोजन, सात टीमों ने दिखाया दमखम ‘
जितेन्द्र झाड़ी की टीम ने लगभग30 फिट ऊँचे बघे मटका को फोड़ हासिल किया प्रथम स्थान लोकल टीम ने मारी बाजी
कार्यक्रम में पहुँचे पूर्व मंत्री महेश गागड़ा एवं संजय लुक्कड़ ने दी बधाई
कार्यक्रम की सफलता हेतु नगर पालिका उपाध्यक्ष भुवन सिंह चौहान एवं वार्ड क्र13 के युवा पार्षद मुकेश राठी ने भी दी बधाई ।
प्रशासनिक सुरक्षा ब्यवस्था कोतवाली थाना प्रमुख TI दुर्गेश शर्मा ने भी दीपक जलाकर सभी का किया उत्साह वर्धन ।
बीजापुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर बाल गोपाल युवा संगठन बीजापुर द्वारा भव्य मटका फोड़ प्रतियोगिता सहित विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। रोमांच और उत्साह से भरपूर मटका फोड़ प्रतियोगिता में बीजापुर की सात टीमों ने हिस्सा लिया। मटका फोड़ प्रतियोगिता में लोकल ग्रुप की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
विजेता टीम को वेंकट स्वयं की ओर से ₹10,000 की प्रथम पुरस्कार राशि एवं शील्ड प्रदान की गई।
वहीं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को बी. गौतम राव की ओर से ₹7,000 एवं शील्ड प्रदान की गई।
तृतीय स्थान प्राप्त टीम को मधु कटला की ओर से ₹4,000 की पुरस्कार राशि दी गई।
इसके अलावा जन्माष्टमी के अवसर पर फैंसी ड्रेस, बोरा दौड़ एवं अन्य मनोरंजक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रदान की गई पुरस्कार राशि श्री सोपान कर्णेवाल की ओर से दी गई।
सभी पुरस्कारदाताओं ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। आयोजन में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका कार्यक्रम को सफल बनाने में पार्षद श्री संजय कुमार रिवानी, सुजीत मजूमदार एवं उनकी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजन की तैयारियों से लेकर कार्यक्रम के सफल संचालन तक समिति के सदस्यों ने पूरी मेहनत और लगन के साथ जिम्मेदारी निभाई। कार्यक्रम में शिवकांत यादव, आशुतोष दास, अरविंद पाल, कोमल ठाकुर, शिव प्रकाश शाह, राहुल गुप्ता, रमेश यादव, दीपक गुप्ता, अनिल मंडावी, जोगेश चांडक, रोशन गुप्ता, रोहित गुप्ता, विशाल साहू, संजय अभय साहू, नीरज पांडे, सतीश कटला, प्रमोद गुप्ता, पिंटू गुप्ता, उमेश सैन, अभिषेक पवार, मोहित जायसवाल, विक्की बुधावने, अमरनाथ गुप्ता, रजनीश गुप्ता, राहुल कुमार एवं विक्की झाड़ी सहित अनेक सदस्यों एवं सहयोगियों की सक्रिय सहभागिता रही। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के इस आयोजन में भक्ति, उमंग और युवाओं का जोश देखने को मिला। मटका फोड़ प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागी टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ और मटका फूटते ही पूरा परिसर तालियों एवं जयकारों से गूंज उठा। आयोजक बाल गोपाल युवा संगठन बीजापुर ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी पुरस्कारदाताओं, अतिथियों, प्रतिभागियों, सदस्यों एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त किया। संगठन ने कहा कि ऐसे आयोजन धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ-साथ समाज में एकता, भाईचारे और आपसी सौहार्द को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में पहुँचे पूर्व मंत्री महेश गागड़ा दी बधाई ।
कार्यक्रम की सफलता हेतु नगर पालिका उपाध्यक्ष भुवन सिंह चौहान एवं वार्ड क्र13 के युवा पार्षद मुकेश राठी ने भी दी बधाई ।
प्रशासनिक सुरक्षा ब्यवस्था कोतवाली थाना प्रमुख TI दुर्गेश शर्मा ने भी दीपक जलाकर सभी का किया उत्साह वर्धन ।
बीजापुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर बाल गोपाल युवा संगठन बीजापुर द्वारा भव्य मटका फोड़ प्रतियोगिता सहित विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। रोमांच और उत्साह से भरपूर मटका फोड़ प्रतियोगिता में बीजापुर की सात टीमों ने हिस्सा लिया।
मटका फोड़ प्रतियोगिता में लोकल ग्रुप की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता टीम को वेंकट स्वयं की ओर से ₹10,000 की प्रथम पुरस्कार राशि एवं शील्ड प्रदान की गई। वहीं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को बी. गौतम राव की ओर से ₹7,000 एवं शील्ड प्रदान की गई। तृतीय स्थान प्राप्त टीम को मधु कटला की ओर से ₹4,000 की पुरस्कार राशि दी गई।
इसके अलावा जन्माष्टमी के अवसर पर फैंसी ड्रेस, बोरा दौड़ एवं अन्य मनोरंजक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रदान की गई पुरस्कार राशि श्री सोपान कर्णेवाल की ओर से दी गई। सभी पुरस्कारदाताओं ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
आयोजन में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
कार्यक्रम को सफल बनाने में पार्षद श्री संजय कुमार रिवानी, सुजीत मजूमदार एवं उनकी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजन की तैयारियों से लेकर कार्यक्रम के सफल संचालन तक समिति के सदस्यों ने पूरी मेहनत और लगन के साथ जिम्मेदारी निभाई।
कार्यक्रम में शिवकांत यादव, आशुतोष दास, अरविंद पाल, कोमल ठाकुर, शिव प्रकाश शाह, राहुल गुप्ता, रमेश यादव, दीपक गुप्ता, अनिल मंडावी, जोगेश चांडक, रोशन गुप्ता, रोहित गुप्ता, विशाल साहू, संजय अभय साहू, नीरज पांडे, सतीश कटला, प्रमोद गुप्ता, पिंटू गुप्ता, उमेश सैन, अभिषेक पवार, मोहित जायसवाल, विक्की बुधावने, अमरनाथ गुप्ता, रजनीश गुप्ता, राहुल कुमार एवं विक्की झाड़ी सहित अनेक सदस्यों एवं सहयोगियों की सक्रिय सहभागिता रही।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के इस आयोजन में भक्ति, उमंग और युवाओं का जोश देखने को मिला। मटका फोड़ प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागी टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ और मटका फूटते ही पूरा परिसर तालियों एवं जयकारों से गूंज उठा।
आयोजक बाल गोपाल युवा संगठन बीजापुर ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी पुरस्कारदाताओं, अतिथियों, प्रतिभागियों, सदस्यों एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त किया। संगठन ने कहा कि ऐसे आयोजन धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ-साथ समाज में एकता, भाईचारे और आपसी सौहार्द को मजबूत करते हैं।