🔥खास खबर🔥🔥🔥

🔥राष्ट्रीय एकता दिवस पर 85 बटालियन के रि पु बल नयापरा बीजापुर में कार्मिकों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ ली l 🔥

🔥लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस बटालियन स्तर पर हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया।🔥

इस अवसर पर बटालियन परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमे Run of Unity, राईकल रैली तथा रेंज कार्यालय के द्वारा बीजापुर शहर में सदभावना दौड़ का आयोजन आयोजन किया गया जिसमे बटालियन के सभी अधिकारीगण एवं जवानों ने भाग लिया एवम सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी

इस अवसर पर श्री सुनील कुमार राही कमाण्डेंट तथा बटालियन के समस्त अधिकारियों एवं कार्मिकों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को बनाए रखने तथा देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की शपथ ली।

कार्यक्रम के माध्यम से सभी कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता, आपसी सद्भाव एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। कमांडेंट श्री सुनील कुमार राही ने कहा कि राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखना हम सभी का सामूहिक दायित्व है तथा देश की सुरक्षा एवं सेवा के प्रति प्रत्येक कार्मिक को सदैव प्रतिबद्ध रहना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *