ब्रेकिंग न्यूज🔥🔥🔥

अवैध शराब के विरुद्ध आवापल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई ।

 आरोपी के कब्जे से 37 लीटर 400 मिलीलीटर अंग्रेजी शराब एवं बीयर जप्त ।

 

थाना आवापल्ली

 जिला बीजापुर, छत्तीसगढ़

दिनांक : 05 सितम्बर 2026

 अवैध शराब के विरुद्ध आवापल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाईl

आरोपी के कब्जे से 37 लीटर 400 मिलीलीटर अंग्रेजी शराब एवं बीयर जप्त

जिला बीजापुर में अवैध शराब के विक्रय एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना आवापल्ली पुलिस द्वारा दिनांक 04.09.2026 को अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम द्वारा शराब दुकान आवापल्ली के पास स्थित आरोपी की दुकान में दबिश देकर आरोपी प्रदीप साहू पिता भगवान साहू, उम्र 37 वर्ष, निवासी स्कूल पारा, आवापल्ली के कब्जे से अवैध रूप से रखी गई अंग्रेजी शराब एवं बीयर जप्त की गई।

🔳 जप्त शराब का विवरण

– 117 पाव 1848 सुपीरियर व्हिस्की

– 33 पाव बेस्टो रेयर व्हिस्की

– 16 बोतल बीयर

कुल मात्रा : 37 लीटर 400 मिलीलीटर

उक्त कार्रवाई में आरोपी के विरुद्ध थाना आवापल्ली में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं मे कार्यावही की गई ।

थाना आवापल्ली मे विधिवत कार्यवाही उपरान्त माननीय न्यायालय, बीजापुर के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *