🔥बिग ब्रेकिंग न्यूज🔥🔥🔥

🔥बीजापुर से दुर्ग जा रही मनीष ट्रेवल्स की यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, 3 महिलाओं और 2 बच्चों सहित 5 यात्री घायल🔥

बीजापुर।

जिले में शनिवार 31 अक्टूबर की रात एक सड़क हादसा हो गया। बीजापुर से दुर्ग जा रही मनीष ट्रेवल्स की यात्री बस क्रमांक CG07-9655 थाना नेलसनार क्षेत्र के पाण्डेमुर्गा मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा रात करीब 10 बजे का बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के दौरान बस में कई यात्री सवार थे। हादसे में कुल पांच यात्री घायल हुए हैं, जिनमें तीन महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। घटना के बाद घायलों को तत्काल उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेलसनार पहुंचाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों को मौके पर तैनात किया गया। जवानों ने राहत एवं बचाव कार्य में आवश्यक सहयोग प्रदान करते हुए घायलों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने और मौके पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

फिलहाल दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। हादसे के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *