ट्रैक्टर फाइनेंस के नाम पर आदिवासियों से 15.73 लाख की ठगी!
ट्रैक्टर फाइनेंस के नाम पर ठगी का आरोप, विधायक विक्रम मंडावी से जॉन डियर के मालिक और मैनेजर माधव मण्डल के खिलाफ कार्रवाई की मांग का सौंपा ज्ञापन ।
जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर (छ ग)
बीजापुर
दिनांक- 20-08-2026
तहसील गंगालूर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कावड़गांव, हिरोली, गंगालूर, मेटापाल एवं आसपास के अन्य गांवों के आदिवासी ग्रामीणों ने शिवम् ट्रैक्टर (जॉनडियर) जी.ए.डी. कॉलोनी, बीजापुर के मैनेजर माधव मण्डल के खिलाफ गंभीर शिकायत की है। आरोप है कि माधव मण्डल ने अनपढ़ एवं भोले-भाले आदिवासी ग्रामीणों को ट्रैक्टर फाइनेंस का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अवैध तरीके से कुल 15,73,000 रुपये की वसूली की है।
ग्रामीणों ने बताया कि माधव मण्डल (मोबाइल नंबर 9691500965 एवं 6265188830) फोन रिसीव नहीं कर रहा है और अब तक पैसा वापस नहीं कर रहा है। प्रभावित ग्रामीणों में भीमा कुंजाम (1,60,000 रुपये) – मेटापाल, दिनेश पुनेम (1,50,000 रुपये) – मेटापाल, जगत कुंजाम (1,50,000 रुपये) – मेटापाल, सामूराम कुंजाम (1,45,000 रुपये) – मेटापाल, संजू कुंजाम (80,000 रुपये) – मेटापाल, पोदया पोटाम (1,00,000 रुपये) – गंगालूर, संजू हेमला (1,00,000 रुपये) – गंगालूर, जग्गू पोटाम (1,50,000 रुपये) – पुसनार, मंगल कारम (90,000 रुपये) – हिरोली, सुक्का पूनेम (68,000 रुपये) – कावड़गांव, दुला पूनेम (1,10,000 रुपये) – कावड़गांव, लखमा पूनेम (1,00,000 रुपये) – कावड़गांव, छोटू पूनेम (1,00,000 रुपये) – कावड़गांव, सुखराम पूनेम (50,000 रुपये) – कावड़गांव तथा मंगल पूनेम (20,000 रुपये) – कावड़गांव, आदि शामिल हैं।
इन ग्रामीणों ने बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा कर जॉन डियर के मालिक और मैनेजर माधव मण्डल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाकर अवैध रूप से ली गई राशि वापस दिलाने की मांग की।
ज्ञापन प्राप्त करने के बाद विधायक विक्रम मंडावी ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने कहा कि अनपढ़ आदिवासी ग्रामीणों को ट्रैक्टर फाइनेंस के नाम पर ठगने की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसी घटनाएं कतई बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने शासन-प्रशासन से मांग की कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति फाइनेंस कंपनी के नाम पर ग्रामीणों को ठगने का दुस्साहस न कर सके।
विधायक ने जिले के नागरिकों से भी अपील की कि फाइनेंस कंपनी या किसी अन्य संस्था के नाम पर गांव में आने वाले किसी भी व्यक्ति की पहले पूरी तरह जांच-पड़ताल कर लें और उसकी वास्तविकता सुनिश्चित करने के बाद ही कोई निर्णय लें। इस पूरे मामले को लेकर विधायक विक्रम मंडावी ने ग्रामीणों के मांग के अनुरूप जॉन डियर के मालिक और मैनेजर माधव मण्डल पर कार्यवाही की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक बीजापुर को पत्र भी लिखा है।