🔥खास खबर🔥🔥🔥

🔥राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत “वन्दे मातरम” कार्यक्रम का भव्य आयोजन🔥

         गृह मंत्रालय, भारत सरकार एवं उप महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) महानिदेशालय सी.आर.पी.एफ के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर दिनांक 07 अगस्त 2026 से 15 अगस्त 2026 तक वंदे मातरम के तीसरे चरण की गतिविधियों के आयोजन के निर्देशइसी क्रम में दिनांक 10/08/2026 को राष्ट्रप्रेम, एकता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं पर्यावरण संरक्षण की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से “वन्दे मातरम” कार्यक्रम का भव्य एवं गरिमामय आयोजन, केन्द्रीय विद्यालय बीजापुर एवं प्राथमिक विद्यालय गुंजेपरती में किया गया। प्राप्त हुए थे।

इसी क्रम में दिनांक 10/08/2026 को राष्ट्रप्रेम, एकता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं पर्यावरण संरक्षण की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से “वन्दे मातरम” कार्यक्रम का भव्य एवं गरिमामय आयोजन, केन्द्रीय विद्यालय बीजापुर एवं प्राथमिक विद्यालय गुंजेपरती में किया गया।

इस अवसर पर केन्द्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री दशरथ बारमीरा, विद्यार्थियों व अन्य शिक्षकों ने उत्साह अनुशासन एवं देशभक्ति की अद्भुत भावना के साथ सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम, एवं देशभक्ति गीतों के सामूहिक गायन से हुआ, जिससे सम्पूर्ण वातावरण राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। इस अवसर पर 229वीं वाहिनीं के श्री राजेश कुमार सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। श्री राजेश कुमार सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि युवा पीढ़ी ही राष्ट्र की वास्तविक शक्ति है तथा उनमें देश के प्रति समर्पण, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं सेवा की भावना विकसित करना नितांत आवश्यक है। कार्यक्रम का समापन “ वंदे मातरम” के सामूहिक गायन के साथ हुआ। इस अवसर पर 229वीं वाहिनीं के अधिकारियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने मिलकर विद्यालय में पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *