🔥खास खबर🔥🔥🔥

🔥तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक श्री C. V. Anand, IPS ने एफओबी ताड़पाला का किया दौरा 🔥

तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक श्री C. V. Anand, IPS ने आज दिनांक 10 अगस्त 2026 को एफओबी ताड़पाला का दौरा किया।

इस अवसर पर ADG CRPF South Zone श्री Ravideep Singh Sahi सहित सीआरपीएफ के अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा ADG Telangana एवं तेलंगाना पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उनके साथ उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर Bhorkhade Hemant Sahadeorao, IAS Collector Mulugu, Sudhir Ramnath Kekar, IPS SP Mulugu तथा Vikas Meena, IFS DFO, Mulugu भी उपस्थित रहे ।

एफओबी ताड़पाला पहुंचने पर 196वीं वाहिनी के कमाण्डेन्ट श्री कुमार मनीष द्वारा पुलिस महानिदेशक, तेलंगाना एवं उनके साथ आए सभी वरिष्ठ अधिकारियों का स्वागत किया गया। कमाण्डेन्ट श्री कुमार मनीष ने अधिकारियों को एफओबी ताड़पाला की स्थापना, निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था तथा वर्तमान परिस्थितियों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

उन्होंने क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा संचालित गतिविधियों एवं नक्सल विरोधी अभियानों के संबंध में भी अधिकारियों को अवगत कराया।

इस दौरान 196वीं वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी श्री दिनेश एवं सहायक कमाण्डेन्ट श्री विनोद कुमार सहित वाहिनी के अन्य अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।

भ्रमण के दौरान श्री C. V. Anand, IPS, पुलिस महानिदेशक, तेलंगाना द्वारा बीजापुर-तेलंगाना सीमा क्षेत्र में ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात उन्होंने एफओबी ताड़पाला कैम्प परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कैम्प परिसर के भ्रमण के बाद पुलिस महानिदेशक श्री C. V. Anand, IPS ने ताड़पाला कैम्प में उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों से संवाद किया। उन्होंने क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं नक्सलवाद के उन्मूलन के लिए सुरक्षा बलों द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि बीजापुर एवं तेलंगाना सीमा से लगे क्षेत्रों में नक्सलवाद के प्रभाव को समाप्त करने तथा क्षेत्र में स्थायी शांति एवं विकास स्थापित करने के लिए दोनों राज्यों के सुरक्षा बलों के बीच बेहतर समन्वय एवं आपसी सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने नक्सल विरोधी अभियानों के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा प्रदर्शित साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण की प्रशंसा करते हुए शहीद जवानों के बलिदान को नमन किया।

इस अवसर पर ADG CRPF South Zone श्री Ravideep Singh Sahi एवं तेलंगाना पुलिस तथा सीआरपीएफ के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति, अंतरराज्यीय समन्वय एवं नक्सल विरोधी अभियानों से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

196वीं वाहिनी के कमाण्डेन्ट श्री कुमार मनीष ने पुलिस महानिदेशक, तेलंगाना श्री C. V. Anand, IPS को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा एफओबी ताड़पाला के दौरे के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *