🔥वन्दे मातरम् की 150 वीं वर्षगांठ पर 196 बटालियन सीआरपीएफ ने केन्द्रीय विद्यालय बीजापुर के विद्यार्थियों के साथ किया सामूहिक राष्ट्रगीत कार्यक्रम🔥
🔥🔥रक्त चढ़ा संतानें करती।
भारत-भू को वंदे मातरम।।
निज जीवन करते जो अर्पण।
उन से सीखा वंदे मातरम्।।
ओ-मातरम-वंदे मातरम्।🔥🔥
🔥आज दिनांक 12 अगस्त 2026 को वन्दे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर 196 बटालियन सीआरपीएफ द्वारा केन्द्रीय विद्यालय, बीजापुर में विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के साथ सामूहिक राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति की भावना को और अधिक मजबूत करना रहा।🔥
🔥श्री कुमार मनीष, कमाण्डेन्ट 196 बटालियन के कुशल मार्गदर्शन में वन्दे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर कार्यक्रम आयोजित किया गया जो श्री गोपाल सिंह बुनकर, द्वितीय कमान अधिकारी, 196 बटालियन सीआरपीएफ की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर केन्द्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सीआरपीएफ के अधिकारियों एवं जवानों के साथ सामूहिक रूप से ‘वन्दे मातरम्’ का गायन किया। विद्यालय परिसर देशभक्ति के भाव और ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष से गूंज उठा।🔥
🔥कार्यक्रम में गोपाल सिंह बुनकर, द्वितीय कमान अधिकारी, कुणाल किशोर, उप कमाण्डेन्ट, गुलशन तिर्की, उप कमाण्डेन्ट, लोकेश यादव, सहायक कमाण्डेन्ट, डॉ. शुभम नितिन पवार, चिकित्साधिकारी, के साथ निरीक्षक प्रवीण कुमार एवं अन्य अधीनस्थ अधिकारियों, जवानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य दशरथ सहित शिक्षकगण भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।🔥
🔥इस अवसर पर 196 बटालियन सीआरपीएफ के अधिकारी एवं जवान बाइक रैली के माध्यम से महादेव घाटी कैम्प स्थित बटालियन मुख्यालय से एनएच-63 मार्ग होते हुए केन्द्रीय विद्यालय बीजापुर पहुंचे। बाइक रैली के दौरान जवानों द्वारा भारत माता की जय के उद्घोष के साथ देशभक्ति का संदेश दिया गया।🔥
🔥कार्यक्रम में केन्द्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों की भागीदारी विशेष आकर्षण का केन्द्र रही। सीआरपीएफ जवानों के साथ विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक रूप से ‘वन्दे मातरम्’ का गायन देश के प्रति समर्पण, राष्ट्रीय एकता और युवा पीढ़ी में देशभक्ति की भावना को प्रदर्शित करता रहा।🔥
🔥196 बटालियन सीआरपीएफ ने इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों के साथ राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं देशभक्ति के मूल्यों को साझा करते हुए ‘वन्दे मातरम्’ के गौरवशाली इतिहास और राष्ट्रीय भावना को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश दिया।🔥
🔥लहराते हुए तिरंगों के बीच भारत माता की जय के उदघोष से सभी विद्यार्थियों में जोश साफ दिखाई दे रहा था।🔥