196 बटालियन सीआरपीएफ ने उत्साहपूर्वक मनाया । सीआरपीएफ का 88वाँ स्थापना दिवस विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन ।
आज दिनांक 27/07/2026 को 196 बटालियन सीआरपीएफए महादेव घाटी में सीआरपीएफ के 88वें स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम श्री दिनेश, द्वितीय कमान अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, जिसमें श्री गुलशन तिर्की, उप कमाण्डेन्ट, डा शुभम नितिन पवार, चिकित्साधिकारी सहित अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों ने बढ़.चढ़कर भाग लिया।
बटालियन मुख्यालय सहित सभी कम्पनियों में भी स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर ए/196 नाम्बी में सहायक कमाण्डेन्ट श्री हरीश कुमार के नेतृत्व में, जी/196 पुजारीकांकेर में निरीक्षक प्रफुल्ल सरानिया के नेतृत्व में, बी/196 ताड़पाला घाटी में श्री गोपाल सिंह बुनकर, द्वितीय कमान अधिकारी के नेतृत्व में जहाँ श्री कुणाल किशोर, उप कमाण्डेन्ट एवं श्री तरुण कुमार मीणा, सहायक कमाण्डेन्ट भी उपस्थित रहे। इसी प्रकार एफ/196 ताड़पाला में सहायक कमाण्डेन्ट श्री विनोद कुमार, डी/196 कठुआ ;जम्मू.कश्मीर में निरीक्षक रजनीकान्त रावत तथा सी/196 ईस्ट यमुना पार, दिल्ली में सहायक कमाण्डेन्ट श्री अनिल कुमार के नेतृत्व में भी स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम द्वितीय कमान अधिकारी श्री दिनेश तथा उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों द्वारा अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके उपरांत क्वार्टर गार्ड पर सलामी समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न पदकों से अलंकृत कर्मियों के के नाम पढ़कर सुनाए गए।
इसके पश्चात सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों एवं जवानों को सीआरपीएफ के गौरवशाली इतिहास, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन तथा राष्ट्रसेवा के मूल्यों से अवगत कराया गया। इस अवसर पर कैंप परिसर के बाहर वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार के औषधीय एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया।
इस अवसर पर श्री कुमार मनीष कमाण्डेन्ट 196 बटालियन को सर्वश्रेष्ठ एफ ओ बी के लिए नई-दिल्ली मे सम्मानित किया गया ।
स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जवानों के उत्साह, शारीरिक दक्षता एवं टीम भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अधिकारियों एवं जवानों ने पूरे उत्साह के साथ इन प्रतियोगिताओं में भाग लिया। विजेता प्रतिभागियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रदान की गईं।
कार्यक्रम के समापन पर सभी अधिकारियों एवं जवानों के लिए बड़े खाने का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में एक साथ भोजन ग्रहण कर आपसी भाईचारे, एकता एवं संगठनात्मक भावना को और अधिक सुदृढ़ किया। पूरे कार्यक्रम का उद्देश्य सीआरपीएफ के गौरवशाली इतिहास, शहीदों के अद्वितीय बलिदान तथा संगठन की उत्कृष्ट परंपराओं को स्मरण करते हुए सभी कार्मिकों में राष्ट्रसेवा, अनुशासन, समर्पण एवं एकता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना रहा।