85 बटालियन सी0आर0पी0एफ0 मुख्यालय, नयापारा,बीजापुर एवं बटालियन की कम्पनियों द्वारा सी0आर0पी0एफ0 के 88वें स्थापना दिवस को हर्शोल्लास एवं भव्य आयोजनों के साथ मनाया गया।
दिनांक 27/07/2026 को सी0आर0पी0एफ0 के 88वें स्थापना दिवस के अवसर पर 85 बटालियन, सी0आर0पी0एफ0 मुख्यालय नयापारा, बीजापुर एवं बटालियन मुख्यालय से दूर अतिसंवेदनषील क्षेत्रों में तैनात कंपनियों में सी0आर0पी0एफ0 का स्थापना दिवस बड़े हर्शोल्लास एवं भव्य तरीके से मनाया गया । इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की षुरूआत नयापारा, बीजापुर परिसर में श्री सुनील कुमार राही, कमांडेण्ट-85 बटालियन, समस्त अधिकारियों व जवानों द्वारा देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को सम्मान, दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि एवं पुश्पांजलि अर्पित की गई।
इसके पष्चात कमांडेण्ट-85 बटालियन को क्र्वाटर गार्ड पर ‘‘गार्ड आफ आनर‘‘ दिया गया एवं अधिकारियों व जवानों को मिश्ठान वितरण कर स्थापना दिवस की बधाई दी गयी।
कार्यक्रमों के आयोजन के क्रम में आयोजित विषेश सैनिक सम्मेलन में श्री सुनील कुमार राही, कमांडेण्ट जवानों व अधिकारियों से रूबरू हुए, उनकी बातों को सुना तथा केन्द्र सरकार द्वारा जारी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया। मेडल धारकों को सम्मान दिया। इसके साथ ही सी0आर0पी0एफ0 की स्थापना से लेकर अब तक की यात्रा, उपलब्धियों और समाज सेवा में योगदान एवं आने वाले समय में सी0आर0पी0एफ0 को और अधिक सशक्त बनाने, नक्सल विरोधी अभियानों में बढ़-चढ़कर सहभागिता को विस्तार देने का संकल्प लिया गया।
85 बटालियन सी0आर0पी0एफ0 द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, परिसर को हरा-भरा बनाने एवं एक पेड़ माॅं के नाम कार्यक्रम की कड़ी को जोड़ने के उद्देष्य से परिसर एवं आस-पास के क्षेत्र में पौधरोपण कर सकारात्मक पर्यावरण संरक्षण का संदेष दिया गया। 85 बटालियन मुख्यालय नयापारा, बीजापुर में खेल-कूद प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं बड़े खाने का आयोजन किया गया। इसके साथ ही 85 बटालियन सी0आर0पी0एफ0 की दूरस्थ अतिसंवेदनषील क्षेत्रों में तैनात कंपनियों में भी खेल-कूद प्रतियोगिता एवं बड़े खाने का आयोजन किया गया।
अंत में श्री सुनील कुमार राही, कमांडेण्ट-85 बटालियन द्वारा सभी अधिकारियों, जवानों एवं उनके परिजनों का आभार व्यक्त कर बताया कि सी0आर0पी0एफ0 अपनी संस्था के स्थापना के मूल्यों को आगे बढ़ाते हुए सेवा, समर्पण और राष्ट्रभक्ति के साथ सौंपे गये कार्याें का निर्वहन सतत् करती रहेगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री सुरेष उराॅव, द्वितीय कमान अधिकारी 85 बटायिलन, श्री मोती लाल, उप कमांडेण्ट, 85 बटालियन, श्री ज्योति प्रकाष षर्मा, उप कमांडेण्ट, 85 बटालियन, डाॅ0 मनोज कुमार, डाॅ0 स्वाती जायसवाल, वरिश्ठ चिकित्सा अधिकारी, 85 बटालियन, श्री कुलदीप सिंह, सहायक कमांडेण्ट 85 बटालियन के साथ ही अधीनस्थ अधिकारियों व जवानों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।