ब्रेकिंग न्यूज🔥🔥🔥

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध सागौन चिरान एवं रेंदा मशीन जप्त ।

बीजापुर, 24 जुलाई 2026।

श्रीमान वनमण्डलाधिकारी, बीजापुर एवं उप वनमण्डलाधिकारी,

आवापल्ली के निर्देशन में वन विभाग द्वारा अवैध काष्ठ के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 24 जुलाई 2026 को ग्राम पामेड़ में छापामार कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान ग्राम पामेड़ निवासी पवन कुमार गडपा, पिता श्री मुक्तैया के घर की तलाशी लेने पर सागौन चिरान (पलंग फ्रेम सहित) कुल 15 नग, जिसकी कुल मात्रा 0.202 घन मीटर पाई गई। इसके अतिरिक्त कारपेंटर कार्य में उपयोग करने वाले 1 नग रेंदा मशीन भी बरामद कर जप्त की गई।

जप्त रेंदा मशीन का अनुमानित मूल्य ₹30,000/- तथा जप्त सागौन काष्ठ का अनुमानित मूल्य ₹14,631/- आंका गया है।

उक्त प्रकरण में पी.ओ.आर. क्रमांक 9761/17, दिनांक 24.07.2026 के तहत वन अपराध पंजीबद्ध किया गया है। जप्त काष्ठ एवं रेंदा मशीन को कार्टिंग चालान क्रमांक 230/01 के माध्यम से विधिवत काष्ठागार डिपो, बीजापुर परिवहन कर सुरक्षित रखा गया है।

वन विभाग द्वारा अवैध कटाई, परिवहन एवं काष्ठ के अवैध भंडारण के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है। विभाग ने आमजन से अपील की है कि वन एवं वन्य संपदा की सुरक्षा में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अवैध वन गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम वन कार्यालय को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *