खास खबर🔥🔥🔥

उसूर। तहसील कार्यालय उसूर में बाबू वर्ग-2 के पद पर पदस्थ रहे श्री कृष्ण कुमार तामडी के सेवानिवृत्त होने पर सम्मानपूर्वक विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में तहसील कार्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों, समस्त पटवारियों एवं भृत्य ने उन्हें पुष्पमाला, शॉल, श्रीफल एवं नारियल भेंट कर सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की

उसूर तहसील कार्यालय में कृष्ण कुमार तामडी को भावभीनी विदाई, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया सम्मान ।

उसूर। तहसील कार्यालय उसूर में बाबू वर्ग-2 के पद पर पदस्थ रहे श्री कृष्ण कुमार तामडी के सेवानिवृत्त होने पर सम्मानपूर्वक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तहसील कार्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों, समस्त पटवारियों एवं चपरासियों ने उन्हें पुष्पमाला, शॉल, श्रीफल एवं नारियल भेंट कर सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर नायब तहसीलदार श्री विरेंद्र कुमार श्रीवास्तव सहित ‘

शंकरलाल कतलाम, के.जी. यशवंत राव, पी.एस. ठाकुर, हितेंद्र कुमार पामभोई, रमेश मनी, जीवन सिंह कुंजाम, ऋषि कोटे, राजू हपका, सेवती केरकेट्टा, मंजू मंडावी, संतोष इमडी, श्याम पाल तथा अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्री तामडी के साथ बिताए कार्यकाल को याद किया।

वक्ताओं ने कहा कि श्री कृष्ण कुमार तामडी अपने मिलनसार, सरल एवं सहयोगी स्वभाव के कारण सभी के बीच लोकप्रिय रहे। उन्होंने तहसील कार्यालय उसूर में अपनी सेवाओं के दौरान कानून शाखा का कार्य अत्यंत जिम्मेदारी और ईमानदारी से निभाया। विशेष रूप से उन्होंने पटवारियों की सेवा पुस्तिकाओं सहित विभिन्न प्रशासनिक कार्यों को समय पर पूर्ण कर महत्वपूर्ण योगदान दिया।

विदाई समारोह के दौरान कई पटवारियों ने भावुक होकर कहा कि श्री तामडी के सेवानिवृत्त होने से कार्यालय एक अनुभवी, कर्मठ और सहयोगी अधिकारी से वंचित हो गया है।

सभी ने उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed