खास खबर🌹🌹🌹

🌹उसूर ग्राम में संपन्न हुआ पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ🌹 

नामकरण, अन्नप्रासन, विद्यारंभ, पुंसवन और गुरु दीक्षा से संस्कारवान बने श्रद्धालु

     अखिल विश्व गायत्री परिवार बीजापुर के मार्गदर्शन एवं शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में जिला मुख्यालय के दूरस्त ग्राम उसूर में शिव मंदिर के पवित्र प्रांगण में दो दिवसीय पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ ।

प्रथम दिवस संध्या बेला पर ग्राम में माता बहनों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर अपने सर पर कलश धारण कर ग्राम भ्रमण कर ग्राम के सभी देवी देवताओं एवं ग्रामीणों को आमंत्रण दिया और सांध्यकालीन दीप यज्ञ किया जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं अन्य परिजन उपस्थित रहे। द्वितीय दिवस प्रातः 11:00 बजे से यह पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ प्रारंभ हुआ जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की एवं लोक कल्याण के लिए सामूहिक प्रार्थना कर आहुतियां समर्पित की। इस कार्यक्रम में 2 पुंशवन, 29 विद्यारंभ, 3 अन्नप्रासन, 2 नामकरण, और 3 गुरु दीक्षा संस्कार से जुड़कर श्रद्धालु संस्कारवान बनें। सभी संस्कारो का मानवीय जीवन में महत्व बताते हुए गायत्री परिवार द्वारा सभी संस्कार निशुल्क संपन्न कराए गए।

यज्ञ में भागीदार बनने आए हुए भक्तों से पूरा शिवालय भरा रहा और सभी ने यज्ञ में आहुतियां देकर क्षेत्र और परिवार की सुख शांति की कामना की।

यज्ञ में भाजपा जिला महामंत्री फूलचंद गागड़ा, युवा मोर्चा हरिहर साहनी, तीरथ जुमार मंडल अध्यक्ष उसूर,जिला पंचायत सदस्य शंकरैया माड़वी, जनपद अध्यक्ष पूर्णिमा तेलम, जनपद सदस्य सरोजनी सी पी,अर्चना मडी,वरिष्ठ भाजपा नेत्री रुक्मणी कावरे, रामकुमारी मोरला ने यज्ञ में अपनी उपस्थिति दी ।

और लोकमंगल की कामना करते हुए आहुतियां समर्पित की। सभी ने यह कहा की ऐसे कार्यक्रम क्षेत्र में समय-समय पर होते रहने चाहिए एवं लोक कल्याण के लिए लोगों को संस्कार परंपरा से जोड़ने का कार्य होते रहना चाहिए। पूर्णाहुति के पश्चात जिला

समन्वयक बीरा राजबाबू, वरिष्ठ परिजन विजय बहादुर राजभर और बैजनाथ साहू के मार्गदर्शन में युग निर्माण योजना के व्यक्ति निर्माण, परिवार निर्माण के सूत्रों को बताया और हम बदलेंगे युग बदलेगा ।

इस तथ्य के आधार पर विश्वास करते हुए स्वयं को बदलने का प्रयास करते हुए सत्कार्य करने और अपने जीवन को सही मार्ग पर ले जाने की बातें बताते हुए संगठित होकर गुरु कार्य करने हेतु प्रज्ञा मंडल और महिला मंडल का गठन किया गया। गायत्री प्रज्ञा मंडल उसूर अध्यक्ष का दायित्व कृष्ण कुमार मोरला को तथा महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती संध्या शर्मा को दायित्व सर्व सम्मति से दिया गया । नारी जागरण, पर्यावरण संरक्षण, युवा आंदोलन के लिए भी प्रभारी बनाए गए एवं सप्ताहिक सत्संग एवं स्वाध्याय के माध्यम से जुड़कर परमपूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा के सत्यसूत्रीय आंदोलन को आगे बढ़ने का संकल्प लिया। टोली में भैरमगढ़ से आए जीवन तेलामी, सरजू भास्कर, पवन तेलामी और सोनारू राम तेलामी ने बड़े सुंदर तरीके से संगीत प्रवचन के माध्यम से हारमोनियम तबला, ढोलक के सुंदर संगीतमय मिश्रण से कर्णप्रिय पोप्रज्ञा गीतों सहित यज्ञ संपन्न कराया। भैरमगढ़ की टोली और शक्तिपीठ के परिजनों को तिलक चंदन श्रीफल और अंगवस्त्र देकर ग्राम के माता बहनों ने सम्मानित कर विदाई दिया। आयोजन समिति की ओर से महाप्रसाद की व्यवस्था थी जिसे सभी ने ग्रहण किया और कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में संध्या शर्मा, रुक्मणी झाड़ी, कृष्ण कुमार मोरला, खेमिन यादव, सुमित राठौर, पीएम शर्मा,सुनील मयंक शर्मा, किस्टैया कट्टम, रवि किशोर,सोनी, इंदू,ज्योति, सुशीला, आशा मोरला, उर्मिला, मधु करकु, सुमित्रा, जिंतू गट्टूपल्ली, मोहित, हिशांत, रेशमा चापड़ी, ज्योति लक्ष्मी के जी, उमा, दुहिता,सरिता झाड़ी, कौशल्या, भावनी रेंगा, पद्मा नक्का, दुर्गा कट्टम, नमिता चिल्मूल सहित सैकड़ों भक्तों की भागीदारी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed