ब्रेकिंग न्यूज🔥🔥🔥
पत्रकारों की अहम बैठक खत्म, प्रेस क्लब को मिली नई कार्यकारिणी ।
बीजापुर। प्रेस क्लब में नई कार्यकारिणी के गठन के साथ पत्रकारों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।
प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री कन्नम संतोष ने संगठन को अधिक मजबूत और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से नई जिम्मेदारियों की घोषणा की।
नई कार्यकारिणी में ईश्वर लाल सोनी को सचिव नियुक्त किया गया, जबकि गौतम राव को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
पागेजी को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। संगठन में अनुशासन बनाए रखने की जिम्मेदारी श्री कमलेश पैंकरा को दी गई, वहीं सूचना एवं प्रसारण का दायित्व सुरेश परता गिरी को सौंपा गया।
बैठक में लगभग 40से 45 पत्रकार सदस्य उपस्थित रहे।
इस दौरान सभी सदस्यों ने नई कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकार हितों के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री कन्नम संतोष ने कहा कि नई टीम के साथ संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा तथा पत्रकारों के हितों की रक्षा, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो पर जरूरी कदम उठाए जाएंगे ।
एकजुटता और निष्पक्ष पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाएगी।
नई नियुक्तियों के बाद उपस्थित पत्रकारों ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।




