जिला चिकित्सालय बीजापुर में जनप्रतिनिधियों द्वारा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ ।
आज दिनांक 28 जून 2026 को जिला चिकित्सालय, बीजापुर में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। अभियान का उद्देश्य 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद पिलाकर उन्हें पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखना है।
कार्यक्रम में (पार्षद श्री संजय कुमार रिवानी पार्षद श्रीमती बसंती लींगम) CMHO, DIO, BMO, जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारी, सुपरवाइजर, चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य कर्मचारी, मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान को सफल बनाएं। अभियान के आगामी दिनों में स्वास्थ्य दल घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगे।