खास खबर🔥🔥🔥

 तहसीलदार गंगालूर का त्वरित एक्शन जनहित कार्य में स्वयं की क्या जवाबदारी होती है किया मिशाल पेश । स्वयं नाले के सुलिस से कचरा ।निकालने में मदद की ।

बीजापुर/2/07/2026

चेरपाल नाला पुल के नीचे फंसा कचरा हटाया गया, अब सुचारु हुआ पानी का बहाव

गंगालूर। पहली बारिश के दौरान चेरपाल नाला पुल के नीचे बड़ी मात्रा में कचरा जमा हो जाने से पानी का बहाव बाधित हो गया था। इसके कारण नाले का पानी पुल के ऊपर से बहने लगा, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति बन गई थी और लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा था।

स्थिति को देखते हुए आज तहसील कार्यालय गंगालूर के तहसीलदार बी. के. डहरिया, प्रभारी राजस्व निरीक्षक, चैनमैन तथा सभी कोटवारों के सहयोग से चेरपाल नाला में फंसे कचरे को हटाने का अभियान चलाया गया। सफाई कार्य के बाद पुल के नीचे से पानी का बहाव पूरी तरह सुचारु हो गया है।

कचरा हटने के बाद नाले का जलस्तर भी कम हो गया है, जिससे क्षेत्र में आवागमन सामान्य हो गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed