खास खबर🔥🔥🔥

 

कांग्रेस किसानों को गुमराह करना बंद करे, प्रदेश में डीजल,पेट्रोल और गैस की कोई कमी नहीं – रेड्डी…. 

हाल ही में कांग्रेस द्वारा कथित डीजल संकट को लेकर किए गए प्रदर्शन एवं लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार, भ्रामक तथा राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित हैं। प्रदेश में किसानों के लिए डीजल, खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित है और किसान भाई पूरे उत्साह के साथ खरीफ सीजन की तैयारियों एवं कृषि कार्यों में जुटे हुए हैं।

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि  श्रीनिवास ने कहा है, कि कांग्रेस के पास अब जनता के हितों से जुड़ा कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है। यही कारण है कि वह झूठे प्रचार, भ्रम और अफवाहों के सहारे किसानों एवं आम जनता को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रही है। वास्तविकता यह है कि केंद्र सरकार तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी किसानों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समय पर ईंधन, खाद, बीज एवं अन्य आवश्यक कृषि संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।

भाजपा नेता श्री रेड्डी ने आगे कहा कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में किसानों को नियमित रूप से डीजल उपलब्ध हो रहा है और कृषि गतिविधियां पूरी तरह सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं। कांग्रेस द्वारा डीजल संकट का कृत्रिम वातावरण बनाकर किसानों में भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि धरातल की सच्चाई इससे बिल्कुल भिन्न है। किसान आज अपनी खेती-किसानी में व्यस्त हैं और विकास विरोधी राजनीति को भली-भांति पहचानते हैं।

 श्री रेड्डी ने आगे कहा कि कांग्रेस कि राजनीतिक इतिहास समाज में भ्रम, वैमनस्य और अराजकता फैलाने की राजनीति से जुड़ा रहा है। विकास, सुशासन और जनकल्याण के मुद्दों पर विफल होने के कारण कांग्रेस अब केवल झूठे आरोपों और भ्रामक अभियानों के सहारे अपनी राजनीतिक जमीन बचाने का प्रयास कर रही है। किंतु प्रदेश की जनता और किसान कांग्रेस की इस मानसिकता को अच्छी तरह समझ चुके हैं।

भारतीय जनता पार्टी किसानों के हितों की रक्षा और उनके सर्वांगीण विकास के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े तथा कृषि कार्यों के लिए आवश्यक सभी संसाधन समय पर उपलब्ध हों।

भाजपा नेता श्री रेड्डी ने कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि वह भविष्य में भी झूठ, भ्रम और दुष्प्रचार के माध्यम से समाज को गुमराह करने का प्रयास करती रही, तो देश की जागरूक जनता उसे लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब देगी। 

राष्ट्रहित, विकास और सुशासन के मार्ग में बाधा उत्पन्न करने वाली राजनीति को जनता बार-बार नकार चुकी है और आगे भी ऐसे प्रयासों को अस्वीकार करती रहेगी। जनता अब सच्चाई और दिखावे के बीच का अंतर समझ चुकी है तथा अवसरवादीय राजनीति को चुनावों में उचित उत्तर देना जानती है – श्री निवास रेड्डी ।

 

ब्यूरो प्रमुख- सिरोज विश्वकर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed