भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जी वेंकट ने 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय बताया गया है।
इस दिन इंदिरा गांधी की नेतृत्व में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने सत्ता बचाने के लिए देश के
संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिकों के मौलिक अधिकारों का दमन किया था।
आपातकाल के दौरान लाखों राजनीतिक कार्यकर्ताओं,
पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं लोकतंत्र के पक्षधर नागरिकों को जेलों में बंद किया गया।
प्रेस की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगाए गए
तथा अभिव्यक्ति की आजादी का गला घोंटा गया। देश को भय और दमन के वातावरण में धकेल दिया गया।
भारतीय जनता पार्टी उन सभी लोकतंत्र सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन करती है जिन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष किया और यातनाएं सहन कीं।
उनके त्याग और बलिदान के कारण ही देश में लोकतंत्र पुनः स्थापित हो सका।
आज का दिन हमें यह संकल्प लेने की प्रेरणा देता है कि भारत के संविधान, लोकतांत्रिक संस्थाओं एवं नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव सजग रहेंगे तथा लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपना योगदान देते हुए विरोधी शक्तियों के देश विरोधी विचारों को सफल होने नहीं देंगे ।
जी वेंकट प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी जिला बीजापुर (छत्तीसगढ़)