ब्रेकिंग न्यूज🔥🔥🔥


बीजापुर जिले में दो जिला शिक्षा अधिकारियों की नियुक्ति विवादास्पद: विधायक विक्रम मंडावी ।

विक्रम मंडावी ने विधानसभा में सरकार को घेरा, शिक्षा व्यवस्था बेपटरी होने का आरोप ।

 

बीजापुर जिले में दो जिला शिक्षा अधिकारियो के एक ही कार्यालय में पदस्थापना को लेकर विधायक विक्रम मंडावी ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र ।

जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर (छ ग)
बीजापुर
दिनांक- 20-03-2026
बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने शुक्रवार को बीजापुर जिले के एक ही कार्यालय में पदस्थ दो जिला शिक्षा अधिकारियों की नियुक्ति का मामला विधानसभा में शून्यकाल के दौरान उठाया है, उन्होंने कहा कि यह संभवतः ऐसा पहला मामला होगा जहां एक ही कार्यालय में दो-दो जिला शिक्षा अधिकारी पदस्त हैं और सरकार की इस अनूठी शिक्षा व्यवस्था ने बीजापुर जिले की पूरी शिक्षा व्यवस्था को ही प्रभावित कर दिया अब स्थिति यह है कि बीजापुर जिले की पूरी शिक्षा व्यवस्था ही चरमरा गई और बेपटरी हो गई है।
इसके साथ ही इस मामले को लेकर विधायक विक्रम मंडावी ने शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव को एक पत्र भी लिखा है जिसमें उन्होंने कहा कि जिला बीजापुर में वर्तमान में दो जिला शिक्षा अधिकारी कार्यरत है। वर्तमान में जिला शिक्षा अधिकारी, जिला बीजापुर में पदस्थ श्री एन.एल. धनेलिया और श्री राजकुमार कठौते, सहायक संचालक, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, जिला-बीजापुर, कार्य कर रहे है। पिछले दिनांक 10-07-2025 से जिले में दो जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बैठ कर कार्यालय का संचालन कर रहे है। जिससे विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है और शिक्षा व्यवस्था में विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने शिक्षा मंत्री से मांग की है, कि जिला शिक्षा अधिकारी, जिला-बीजापुर में किसी एक को आदेशित किया जाये ताकि शिक्षा व्यवस्था का संचालन सूचारू रूप से हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed