🔥खास खबर🔥🔥🔥

🔥जिला शिक्षा अधिकारी, स्कूल पहुँच व्यवस्थाओं का लिया जायजा ।🔥

🔥विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष जोर🔥

बीजापुर।

जिला शिक्षा अधिकारी बीजापुर श्री राजेश कुमार पांडेय ने विकासखण्ड उसूर के विभिन्न शासकीय विद्यालयों का सघन निरीक्षण कर शैक्षणिक एवं मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षकों की नियमितता, कक्षा संचालन, शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया, मध्यान्ह भोजन व्यवस्था, विद्यालय परिसर की स्वच्छता सहित अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। साथ ही दक्ष बीजापुर एवं अबेकस कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने पर भी जोर दिया।

इस दौरान हायर सेकेंडरी स्कूल मोदकपाल, माध्यमिक शाला संकनपल्ली, प्राथमिक शाला चिंतनपाल, जनपद प्राथमिक शाला संकनपल्ली, जनपद प्राथमिक शाला एंगपल्ली, प्राथमिक शाला मुंजाल कांकेर तथा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय इलमिडी का निरीक्षण किया गया।

जिला शिक्षा अधिकारी

ने संस्था प्रमुखों एवं शिक्षकों को विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने और विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी के शैक्षणिक स्तर में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जाएं।

उन्होंने कक्षा-कक्ष में प्रभावी शिक्षण, पाठ्यक्रम को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने, विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति का नियमित आकलन करने तथा कमजोर विद्यार्थियों को अतिरिक्त एवं सहयोगात्मक शिक्षण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में अनुशासन, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

साथ ही शासन की विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं एवं निर्देशों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा गया।

जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेश कुमार पांडेय ने कहा

कि विद्यालयों का प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना और उनके सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है। इसके लिए शिक्षकों, संस्था प्रमुखों और शिक्षा विभाग को मिलकर निरंतर प्रयास करना आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *