खास खबर🔥🔥

तहसील गंगालूर अंतर्गत ग्राम कोके-कोरमा में आज अधीक्षक भू-अभिलेख बीजापुर श्री वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में सर्वे कार्य प्रारंभ किया गया।

इस दौरान प्रभारी राजस्व निरीक्षक गंगालूर कत्लम, प्रभारी राजस्व निरीक्षक के.जी. यशवंतराव, पटवारी श्वेता नेताम, पटवारी बिसेन, पटवारी बीमर, पटवारी नेताम तथा आईटीआई रुड़की के सर्वेयर की टीम मौके पर पहुंची और भूमि सर्वेक्षण का कार्य शुरू किया।

उल्लेखनीय है कि ग्राम कोके-कोरमा अब तक आसेर्वेक्षित रहा है, जिसके कारण ग्रामीणों के पास अपनी भूमि से संबंधित कोई आधिकारिक कागजात उपलब्ध नहीं हैं। सर्वे कार्य पूर्ण होने के बाद ग्रामीणों की भूमि का नक्शा तैयार किया जाएगा तथा वनाधिकार पट्टा से संबंधित अभिलेख भी बनाए जाएंगे।

राजस्व ग्राम बनने के बाद ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। सर्वे कार्य शुरू होने से गांव के किसानों में उत्साह का माहौल देखा गया और सभी ग्रामीण एक स्थान पर एकत्र होकर सर्वे टीम को सहयोग करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed