196 वी वाहिनी ने उसूर ब्लॉक के गाँव सोडीपारा मे सिविक एक्शन कार्यक्रम एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर का किया आयोजन ।
आज दिनांक 15/03/2026 को श्री शालीन,पुलिस महानिरीक्षक, CG Sector, श्री बी. एस. नेगी, पुलिस उप महानिरीक्षक (परि.) रेंज बीजापुर के कुशल मार्गदर्शन मे एवं श्री कुमार मनीष, कमांडेंट-196 के दिशानिर्देशन व अध्यक्षता में, 196 बटालियन, केरिपुबल ने उसूर ब्लॉक के गाँव सोडीपारा, बीजापुर (छत्तीसगढ़) में श्री प्रेमजीत (सहा. कमा.) कैम्प कमाण्डर उसूर कैम्प), निरीक्षक दीपक की उपस्थिति में सी/196 वी वाहिनी ने सिविक एक्शन कार्यक्रम एवं वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ साई कृष्णा, श्री शुभम नितिन पँवार, चिकित्साधिकारी 196 वी वाहिनी की उपस्थिति में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।”* कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए दैनिक उपयोग की वस्तुएं जैसे ड्रम, कंबल, सोलर लैंप, कृषि कार्य के लिए कृषि संसाधन के साथ साथ बच्चों के लिए स्कूल बैग, पठन पाठन एवं लेखन सामग्री, कपड़े, खेल-कूद के लिए विभिन्न सामान इत्यादि को भी वितरित किया गया। इसके साथ ही आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ साई कृष्णा, श्री शुभम नितिन पँवार, चिकित्साधिकारी एवं मेडिकल स्टाफ द्वारा ग्रामवासियों का मुफ़्त स्वास्थ्य परीक्षण एवं मलेरिया जांच किया गया तथा आवश्यक दवाइयाँ वितरित की गईं। इस अवसर पर प्रेमजीत (सहा. कमा.), कैम्प कमाण्डर उसूर), ने सोडीपारा के ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। ग्राम प्रधान के साथ साथ सभी ग्रामीणों ने कार्यक्रम के प्रति अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केरिपुबल के स्थानीय नागरिकों की जनसेवा के लिए लगातार आयोजित किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। तथा इन कार्यकर्मों मे लगातार अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का भी आश्वासन दिया l इस अवसर पर सिविक एक्शन कार्यक्रम और निःशुल्क चिकित्सा शिविर मे आए ग्रामीणों, बच्चों व महिलाओ के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई थी l 196 वी वाहिनी की लगातार की जा रही यह पहल सुरक्षा बलों एवं स्थानीय जनता के मध्य विश्वास, सहयोग एवं समन्वय को अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।