खास खबर🔥🔥🔥

आदवाड़ा में सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण, विदाई समारोह में पहुंचे भू-अभिलेख अधिकारी ।

राजस्व ग्राम बनने से ग्रामीणों को मिलेगा योजनाओं का लाभ, छात्रों को बांटे स्कूल बैग ।

 

बीजापुर। जिले के असर्वेक्षित ग्राम आदवाड़ा में चल रहे राजस्व सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण करने अधीक्षक भू-अभिलेख वीरेंद्र श्रीवास्तव पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजस्व अमले द्वारा किए जा रहे सर्वेक्षण कार्य की जानकारी ली और प्रक्रिया का अवलोकन किया।

जानकारी के अनुसार ग्राम आदवाड़ा पहले असर्वेक्षित ग्राम था। राज्य शासन द्वारा इसे राजस्व ग्राम घोषित किए जाने के बाद अब यहां पूर्ण सर्वेक्षण कराया जा रहा है। सर्वेक्षण पूरा होने के बाद ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं का लाभ व्यवस्थित रूप से मिल सकेगा।

ग्राम में राजस्व निरीक्षक और पटवारी की देखरेख में सर्वेक्षण कार्य जारी है। आईटीआई रुड़की के माध्यम से उपलब्ध कराए गए नवीन नक्शों के आधार पर गांव का आंतरिक सर्वेक्षण कर नक्शों का सत्यापन किया जा रहा है।

इसी दौरान गांव की प्राथमिक शाला में कक्षा 5वीं के छात्रों का विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें अधीक्षक भू-अभिलेख वीरेंद्र श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने छात्रों से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया और स्कूल बैग वितरित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में स्कूल के प्रधान पाठक, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed