खास खबर🔥🔥🔥

विद्या भारती के संगठन मंत्री डॉ. देव नारायण साहू का बीजापुर दौरा, शिशु मंदिरों के विस्तार पर मंथन ।

 

*बीजापुर*। विद्या भारती छत्तीसगढ़ प्रांत के संगठन मंत्री डॉ. देव नारायण साहू के बीजापुर प्रवास के दौरान सरस्वती शिशु मंदिर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में शिशु मंदिरों के कार्य विस्तार, नए विद्यालयों की स्थापना तथा बंद पड़े शिशु मंदिरों को दोबारा प्रारंभ करने की दिशा में विस्तार से चर्चा की गई।

 

डॉ. साहू ने अपने संबोधन में सरस्वती शिशु मंदिरों की शिक्षा पद्धति की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इन विद्यालयों में बच्चों की प्राथमिक शिक्षा की नींव बेहद मजबूत होती है। यहां बच्चों को केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि संस्कार, आचार-विचार और अच्छे व्यवहार की शिक्षा भी दी जाती है, जो उनके जीवन को सही दिशा देने में अहम भूमिका निभाती है।

उन्होंने गुदमा गांव के छात्र अंकित सकनी का उदाहरण देते हुए कहा कि ऐसे कई विद्यार्थी शिशु मंदिरों से निकलकर आज बड़े-बड़े प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर रहे हैं।

सरस्वती शिशु मंदिरों में पढ़ने वाले छात्र आज सीजीपीएससी और यूपीएससी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में अपना परचम लहरा रहे हैं, जो इस शिक्षा पद्धति की मजबूती को दर्शाता है।

बैठक में विद्यालय के विकास, विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने और समाज के सहयोग से शिक्षा के विस्तार पर भी विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में पूर्व शिक्षक रवि शंकर शुक्ला, आदित्य मिश्रा ‘नन्द किशोर राणा, मिथिलेश, अतुलेश तिवारी तथा मज्जी जी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed