खास खबर🔥🔥

  1. 85 बटालियन सी0आर0पी0एफ0 द्वारा ग्राम मुड़वेण्डी, बीजापुर में आयोजित सिविक एक्शन कार्यक्रम से लाभान्वित हुए ग्रामवासी ।

 

जनपद बीजापुर ब्लॉंक के अन्तर्गत अतिसंवेदनशील नक्सल प्रभावित क्षेत्र में तैनात 85 बटालियन सी0आर0पी0एफ0 द्वारा बटालियन के तैनाती क्षेत्र में श्री पवन कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी 85 बटालियन सी0आर0पी0एफ0 के दिशा-निर्देशन में ग्राम वासियों को लाभान्वित करने हेतु दिनांक 12/03/2026 को ए/85 के तैनाती क्षेत्र मुड़वेण्डी में श्री थॉकचॉम उमाकांत मेती, सहा0कमां0 के कुशल नेतृत्व में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया।
इस सिविक एक्शन प्रोग्राम में ग्राम मुडवेण्डी व आस-पास के गॉवों/पारा चिनपारा, नयापारा, पटेलपारा व सुडुमेटा के लगभग 180 से अधिक ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं इस अवसर का लाभ उठाया। ए/85 बटालियन सी0आर0पी0एफ0, मुड़वेण्डी में आयोजित किये गये इस सिविक एक्शन कार्यक्रम के दौरान जहॉं एक तरफ बच्चों को स्कूल ड्रेस, शिक्षा हेतु पुस्तकों, स्कूल बैग, जूते, खेल का समान व अन्य आवश्यक समानों/लेखन समाग्री का वितरण किया गया वहीं दूसरी ओर जरूरतमंद व गरीब ग्रामीणों में दैनिक उपयोगी संबंधी घरेलू समानों, साईकिल, साड़ी, पानी टैंक, कृषि कार्य में उपयोग होने वाले समानों आदि का वितरण किया गया। उपस्थित ग्रामीणों ने 85 बटालियन सी0आर0पी0एफ0 द्वारा आम जनमानस से जुड़ने के इस प्रयास की सराहना की। ग्रामीणों हेतु जलपान की भी व्यवस्था की गयी थी।
इस कार्यक्रम के दौरान श्री थॉकचॉम उमाकांत मेती, सहा0कमां0 ए/85 बटालियन सी0आर0पी0एफ0 ने ग्रामीणों को बताया गया कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से क्षेत्र की जनता व सुरक्षा बलों के मध्य विश्वास की भावना जागृत हो रही है एवं इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने से जहॉ आम जनता व सुरक्षा बलों के बीच आपसी बात-चीत बेहतर ढंग से संभव हो पाती है वहीं ग्रामीणों की विकास कार्यां में सहभागिता भी बढ़ती है।
ग्राम मुड़वेण्डी के इस कार्यक्रम के दौरान श्री थॉकचॉम उमाकांत मेती, सहा0कमां0, अधीनस्थ अधिकारीगण, जवान तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed