राउतपारा में कक्षा 5वीं व 8वीं के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई ।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ यादगार बना समारोह
बीजापुर (हिन्दसत)। उच्च प्राथमिक विद्यालय बीजापुर एवं प्राथमिक विद्यालय राउतपारा बीजापुर, संकुल केंद्र पुजारीपारा, विकासखंड बीजापुर में 26 फरवरी को कक्षा 8वीं एवं कक्षा 5वीं के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा गीत, नृत्य एवं अन्य रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने उपस्थित जनों का मन मोह लिया। जूनियर विद्यार्थियों ने सीनियर साथियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रधान अध्यापक जगबंधु मांझी, प्रधान अध्यापक जी.एल. सांभैया, बीआरसी राजेश मिश्रा, सीएसी रमन झा सहित शिक्षकगण सुखराम साहनी, बेनजीर रावतिया, मनोज कुमार झाड़ी एवं अन्य कर्मचारीगण की गरिमामय उपस्थिति रही। समारोह के अंत में शिक्षकों ने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और निरंतर अध्ययन के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।