खास खबर🔥🔥

🔥बीजापुर वनमण्डल अन्तर्गत स्थायी नर्सरी, दुगोली बीजापुर वनमण्डल से 12 कि.मी. दूर में स्थित हैं, जो कुल रकबा 4.500 हैक्ट. में फैला हुआ है। विदीत हो कि 5-6 वर्ष पहले कोई भी कार्य छोटे स्केल में लिया जाता था ।🔥

🔥, जिसके लिये अधिक स्थान की आवश्यकता नही होती थी। वर्तमान में स्थायी नर्सरी, दुगोली में वृहद् स्तर पर पौधा तैयारी किया जा रहा है🔥।

कार्यालय मुख्य वन संरक्षक जगदलपुर वृत्त जगदलपुर का पत्र क्रमांक/लेखा/355 जगदलपुर, दिनांक- 15/01/2026 के तहत् 1 लाख नग पौधा, पत्र क्रमांक/लेखा/970 दिनांक-13/02/2026 के तहत् 50 हजार नग पौधा एवं कार्यालय जिला पंचायत बीजापुर का स्वीकृति आदेश क्रमांक/Gens-12/66/2025-ceo zp mgnrega sec bjp/ प्रशा.स्वी./एजेंसी/2025-26 बीजापुर, दिनांक-01/2026 के तहत् 1 लाख नग पौधा, कुल 2.5 लाख नग पौधा तैयार हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसके परिपेक्ष्य में दुगोली स्थायी नर्सरी में उपरोक्तानुसार पौधा तैयारी किया जा रहा है। चूंकि स्थायी नर्सरी दुगोली के चिन्हाकित नर्सरी वेड स्थल के मध्य में सूखे व मरणासन्न अवस्था में मिश्रित प्रजाति के कुछ बड़े वृक्ष विद्यमान है, जिससे सभी जगह छाया होने के कारण पौधे में वृद्धि नही होने की संभावना है। स्थायी नर्सरी दुगोली मे पौधा तैयारी कार्य में बाधा उत्पन्न होने के कारण वहाँ स्थित 38 नग सागौन एवं अन्य प्रजाति के वृक्ष जो मरणासन्न अवस्था में है। तत्संबंध में वनमण्डलाधिकारी, बीजापुर वनमण्डल बीजापुर के पत्र क्रमांक/राजस्व/739 बीजापुर, दिनांक- 16/02/2026 के तहत् अनुमति प्राप्त कर कटाई कार्य किया गया है। उपरोक्तानुसार सूखे व मरणासन्न अवस्था में मिश्रित प्रजाति के वृक्षों को विधिवत अनुमति लेकर कटाई कार्य किया गया है। कटाई उपरांत हेमरिंग कर विधिवत चालान के माध्यम से लट्ट्ठो को काष्ठागार डिपो परिवहन कराने हेतु निर्देशित किया गया है।

चूंकि बड़े गोलाई के वृक्षों के लिये जे.सी.बी. मशीन का प्रयोग किया गया। दिन के समय में जे.सी.बी. मशीन वाहन के अनुपलब्धता के कारण विदोहन कार्य के पश्चात् बड़े गोलाई के लट्ठो को किनारे तक डकेलने का काम देर शाम तक कराया जा रहा था।  उपरोक्तानुसार वृक्षों को रातो-रात काटा जा रहा है ऐसा भ्रामक प्रचार किया गया है। जो कि आधारहीन एवं मिथ्या है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed