खास खबर🔥🔥

 

आज दिनांक 23/02/2026 को 196 बटालियन, Central Reserve Police Force द्वारा नम्बी, बीजापुर (छत्तीसगढ़) में श्री शालीन,पुलिस महानिरीक्षक, CG Sector, श्री बी. एस. नेगी, पुलिस उप महानिरीक्षक (परि.) रेंज बीजापुर के कुशल मार्गदर्शन मे एवं श्री कुमार मनीष, कमांडेंट-196 की अध्यक्षता में, श्री रमेश नायक, (सहा. कमा.- नम्बी कैम्प कमाण्डर) की उपस्थिति में सिविक एक्शन कार्यक्रम एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।”*

 


कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए दैनिक उपयोग की वस्तुएं जैसे कृषि संसाधन, कपड़े , खेल कूद का सामान , पाठन एवं लेखन सामग्री इत्यादि का वितरण किया गया। इसके साथ ही आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में वरिष्ठ । चिकित्साधिकारी डा. चन्द्र शेखरन नायर कन्नन-170 वाहिनी एवं मेडिकल स्टाफ द्वारा ग्रामवासियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं मलेरिया जांच किया गया तथा आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध कराई गईं।
इस अवसर पर श्री कुमार मनीष, कमाण्डेन्ट-196 ने ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। ग्रामीणों ने कार्यक्रम के प्रति सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बल के इस जनहितकारी प्रयास की सराहना की।
यह पहल सुरक्षा बलों एवं स्थानीय जनता के मध्य विश्वास, सहयोग एवं समन्वय को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed