खास खबर🔥🔥

केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा बीजापुर के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्रो में लगातार प्रभावशाली अभियान चलाने के साथ -साथ क्षेत्र में नए सुरक्षा कैम्प स्थापित किए जा रहे है,

 

 

रिपोटर- सिरोज विश्वकर्मा

(ई/62 बटालियन, के.रि.पु.बल, चेरामंगी, बीजापुर में आयोजित सिविक एक्शन कार्यक्रम)

 

साथ ही ग्रामीणों का विश्वास जीतने के लिए सिविक एक्शन कार्यक्रम चलाए जा रहे है। इसी क्रम में आज दिनांक 23/02/2026 को श्री बी.एस. नेगी, पुलिस उप महानिरीक्षक, परिचालनिक रेंज बीजापुर के मार्ग-दर्शन एवं कुशल पर्यवेक्षण में श्री दीपक मेहरा, कमांडेंट 62 बटालियन की उपस्थिति में ई/62 बटालियन द्वारा अपने कार्यक्षेत्र के ईलाका के गांव जैसे- चेरामंगी, दुगाईगुड़ा, चरकडोडी, पेंकरम और पुन्नुर के जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच सिविक एक्शन प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय ग्रामीणों के साथ सौहार्द पूर्ण संबंध स्थापित करना तथा क्षेत्र में विकासात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों के बीच दैनिक उपयोग की सामग्रियों जैसे-कंबल, सोलर लैंप, खेल सामग्री, अध्ययन सामग्री, कृषि सामग्री एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। कार्यकम में उपस्थित अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने हेतु सहयोग की अपील की गई। ग्रामीणों ने इस पहल की भरपूर सराहना करते हुए, 62 बटा० केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के प्रति आभार व्यक्त किया।

उपरोक्त कार्यकम में श्री गुलाब प्रसाद यादव, उप कमाण्डेन्ट 62 बटालियन, कम्पनी कमाण्डर निरीक्षक / जीडी नरेश प्रसाद सोनी ई/62 बटालियन एवं अधीनस्थ अधिकारीगण, जवान, ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि एवं भारी संख्या में स्कूली बच्चे और ग्रामवासी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed