शालेय शिक्षक संघ ने सौंपा विभिन्न माँगों को लेकर शिक्षा सचिव ,संचालक के नाम संयुक्त संचालक शिक्षा बस्तर सँभाग को ज्ञापन ।
छ्ग शालेय शिक्षक संघ बीजापुर द्वारा नव पदस्थ संयुक्त संचालक श्री एच आर सोम का संघ की परम्परा अनुसार संभागीय प्रवक्ता एवं जिला सचिव कैलाश रामटेके के नेतृत्व मे संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मिलकर पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत सत्कार किया गया एवं छ्ग शासन स्कूली शिक्षा विभाग के सचिव,संचालक एवं संयुक्त संचालक बस्तर संभाग को ज्ञापन सौंपा गया।सौंपे गये ज्ञापन मे माँग की गई है कि
स्कूली शिक्षा विभाग द्दारा जारी नया राजपत्र दिनाँक 13 फरवरी 2026 शिक्षक एल बी संवर्ग को अस्वीकार है
क्योंकि इसमे शिक्षक एल बी संवर्ग की हितों को अनदेखा किया गया है। पिछले वषों से काऊंसलिंग के जरिये पदोन्नत शिक्षकों को पदस्थ किया जा रहा है।माँग की गई है कि बस्तर संभाग को अलग परिपेक्ष्य मे देखना उचित होगा ।काऊंसलिंग मे नक्सली पीडित परिवार के सदस्यों को अनदेखा किया गया है जबकि पंचायत शिक्षक भर्ती के दौरान उन्हें सुरक्षा की दृष्टि से ब्लाक मुख्यालय वा जिला मुख्यालय मे पदस्थ किया गया था। गंभीर बीमारी एवं पति पत्नी -प्रकरण शिक्षकों को भी कॉऊंसलिंग में प्राथमिकता देने की माँग की गई है।संगठन के ब्लाक वा जिला पदाधिकारियों को भी ब्लाक एवं जिला मुख्यालय के आसपास पदस्थ करने की माँग की गई है।इसपर संयुक्त संचालक महोदय द्दारा नियमानुसार उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है प्रतिनिधि मडल मे संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य वसीम खान,विजय चापड़ी,टिलेश्वर संगम,संपूर्णानंद चौधरी ,बलराम कुड़ीयम शामिल थे।