खास खबर🔥🔥🔥🔥

यातायात जागरूकता माह 2026 का प्रभावी समापन: जनभागीदारी से सड़क सुरक्षा को मिला सशक्त आधार

 

 

 

 *स्थान: न्यू पुलिस लाइन, बीजापुर |

दिनांक: 31.01.2026

बीजापुर। यातायात जागरूकता माह 2026 के समापन अवसर पर न्यू पुलिस लाइन, बीजापुर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा, अनुशासन और सामाजिक सहभागिता का प्रेरक संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आईपीएस अमन कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीजापुर उपस्थित रहे। साथ ही उप पुलिस अधीक्षक एवं यातायात नोडल अधिकारी विनीत कुमार साहू, यातायात प्रभारी केशव ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक विजय मंडावी, रोड सेफ्टी सेल से अवध सिन्हा, महिला सेल से सहायक उप निरीक्षक पूनम शर्मा, साइबर सेल से भारती देवांगन सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पत्रकारगण—सिरोज विश्वकर्मा, आशीष पदमवार, नवीन दुर्गम एवं पुष्पा रोकड़े—की गरिमामयी उपस्थिति रही।

रेड क्रॉस से नरवेद, स्कूली छात्र-छात्राएं, पुनर्वास केंद्र से आत्मसमर्पित माओवादी, शिक्षकगण, पुलिस स्टाफ एवं यातायात स्टाफ भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

समारोह के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को त्वरित सहायता पहुँचाकर मानवता का परिचय देने वाले नागरिकों— प्रसून शर्मा, ईश्वर सोनी, गणेश मिश्रा, सिरोज विश्वकर्मा, आशीष पदमवार, के. संतोष, पुष्पा रोकड़े, नवीन दुर्गम एवं सुरेश पत्तागिरी एवं कुशल चोपड़ा—को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। वहीं राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में विशेष सहयोग हेतु सुनीता तामडी, नारवेद सिंह, हर्षिता पांडा, नारायण विश्वकर्मा, पूनम शर्मा, पुष्कर नाग एवं पदमा बघेल को भी प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत जूनियर एवं सीनियर वर्ग की बालक-बालिका दौड़ प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र दिए गए। पुनर्वास केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त आत्मसमर्पित माओवादियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया, जिन्हें सम्मानित किया गया। भाषण प्रतियोगिता में मानसी राणा, बसंत कवासी एवं खुशी यादव ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में लिप्सा झाड़ी, दीपिका एवं आशा धुर्वा विजेता रहीं। यातायात थीम पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता में सुरेश सिंह एवं चांदनी ने प्रथम, खुशी एवं सरोजिनी ने द्वितीय तथा गुनगुन एवं निशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

लगातार जागरूकता कार्यक्रमों एवं समय-समय पर की गई चालानी कार्रवाई के सकारात्मक परिणामस्वरूप वर्ष 2025 में सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई। पूरे माह भर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाए गए तथा यातायात संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का भी सफल आयोजन किया गया।

अंत में यातायात नोडल अधिकारी विनीत कुमार साहू ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, पत्रकारों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनभागीदारी से ही सड़क सुरक्षा के लक्ष्य को प्रभावी रूप से प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम का समापन सामूहिक संकल्प और जागरूकता के संदेश के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *