खास खबर🔥🔥🔥🪔🪔🪔

 

🔥🪔गुरु पूर्णिमा पर पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने किया ‘समरसता संकल्प अभियान’ का शुभारंभ ।🔥🪔

 

🔥संत गुरु रविदास के समता-संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प ।🔥

🪔दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ समरसता अभियान, सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश🪔

बीजापुर🪔 गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में

आयोजित “समरसता संकल्प अभियान” का शुभारंभ बीजापुर स्थित शिव मंदिर परिसर में दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री श्री महेश गागड़ा ने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में किया।🪔

इस अवसर पर पूर्व मंत्री 🪔श्री महेश गागड़ा ने कहा कि संत गुरु रविदास जी का संपूर्ण जीवन समता, समरसता, सामाजिक न्याय और मानवता के उच्च आदर्शों का प्रतीक रहा है। 🪔उनके विचार आज भी समाज को जाति, वर्ग और भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट होकर 🪔राष्ट्र निर्माण की दिशा में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा संचालित यह राष्ट्रव्यापी समरसता संकल्प अभियान संत गुरु 🪔रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का महत्वपूर्ण प्रयास है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी 🪔पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संत गुरु रविदास जी के बताए मार्ग पर चलने, सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक समानता और सम्मान का संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि गुरु पूर्णिमा का यह पावन पर्व गुरु परंपरा के सम्मान के साथ-साथ समाज में सद्भाव, सेवा और संस्कारों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है।🪔

इस अवसर पर प्रदेश 🪔कार्यसमिति सदस्य श्रीनिवास मुदलियार, भाजपा जिला अध्यक्ष घासीराम नाग, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष उर्मिला तोकल, नगर पालिका अध्यक्ष गीता सोम पुजारी, मंडल अध्यक्ष अशोक राव, पार्षदगण तथा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।🪔🪔🪔

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *