ब्रेकिंग न्यूज🔥🔥

बीजापुर मुठभेड़ – आज दिनांक 18/01/2026 अपराह्न सुरक्षा बलों एवं माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में 02 और वर्दीधारी माओवादी कैडरों के शव तथा उनके पास से 01 नग INSAS राइफल एवं 01 नग .303 राइफल बरामद की गई हैं।

दिनांक-18-01-2026

अब तक बीजापुर मुठभेड़/सर्च ऑपरेशन के दौरान कुल 04 महिला माओवादी कैडर सहित 06 माओवादी कैडरों के शव बरामद किए जा चुके हैं।

मुठभेड़ स्थल से AK-47, INSAS, कार्बाइन एवं .303 राइफल सहित कुल 06 ग्रेडेड हथियार भी बरामद किए गए हैं।*

आसपास के क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान सतत रूप से जारी है।*

पुलिस अधीक्षक, बीजापुर डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र में कल दिनांक 17/01/2026 से जारी सर्च ऑपरेशन की निरंतरता में आज भी क्षेत्र में माओवादियों एवं सुरक्षा बलों के बीच कई बार मुठभेड़ हुई।

उल्लेखनीय है कि बीजापुर जिले के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के जंगल–पहाड़ी इलाकों में माओवादियों की नेशनल पार्क एरिया कमेटी के DVCM दिलीप बेड़जा एवं अन्य सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर डीआरजी / कोबरा / एसटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन प्रारंभ किया गया।

⚫ सर्च अभियान के दौरान दिनांक 17/01/2026 की प्रातः से संयुक्त टीम एवं माओवादियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग जारी है।

⚫ सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ स्थल से दिनांक 17/01/2026 को दोपहर तक दो माओवादी कैडरों के शव बरामद किए गए। तत्पश्चात शाम के समय माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में दो और माओवादी कैडरों के शव भी बरामद किए गए।

⚫ उपरोक्त उल्लिखित सर्च ऑपरेशन की निरंतरता में आज दिनांक 18/01/2026 को माओवादियों एवं सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ के पश्चात सर्चिंग के दौरान दो और माओवादी कैडरों के शव बरामद किए गए हैं।

⚫ पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज श्री सुंदरराज पट्टिलिंगम ने कहा कि डीआरजी, कोबरा, एसटीएफ एवं समस्त स्थानीय पुलिस बल तथा केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवान बस्तर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और जनकल्याण सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ पूर्ण निष्ठा एवं पेशेवर प्रतिबद्धता से अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। वे स्थानीय जनता की सुरक्षा और क्षेत्र में स्थायी शांति की स्थापना के लिए सशस्त्र माओवादी कैडरों के विरुद्ध लगातार सटीक, समन्वित एवं निर्णायक कार्रवाई कर रहे हैं।

⚫ बीजापुर मुठभेड़/सर्च ऑपरेशन के दौरान अब तक की कार्यवाही में कुल 06 माओवादी कैडरों के शव, जिनमें चार महिला नक्सली कैडर शामिल हैं, तथा उनके पास से 02 नग AK-47 राइफल, 01 नग INSAS राइफल, 02 नग .303 राइफल एवं 01 नग कार्बाइन सहित कुल 06 ग्रेडेड हथियार बरामद किए गए हैं।

⚫ अब तक की गई पहचान संबंधी कार्यवाही के अनुसार मृत माओवादी कैडर नेशनल पार्क एरिया कमेटी के कुख्यात माओवादी कैडर्स—

(i) DVCM दिलीप बेड़जा

(ii) ACM माड़वी कोसा

(iii) ACM लक्खी मड़काम

(iv) PM (Party Member) राधा मेट्टा

के रूप में चिन्हित किए गए हैं।

 मुठभेड़ में मारे गए शेष 02 माओवादियों की पहचान की कार्यवाही जारी है।

 आसपास के क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान लगातार जारी है।

 अभियान पूर्ण होने के पश्चात विस्तृत रिपोर्ट पृथक रूप से साझा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *