खास खबर🔥🔥

सी/85 बटालियन सी.आर.पी. एफ. द्वारा अतिसंवेदनशील, नक्सलवाद ग्रस्त क्षेत्र पुसनार में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ नागरिक सहायता कार्यक्रम एवं चिकित्सा शिविर ।

सी 85 बटालियन सी आर पी एफ द्वारा अतिसंवेदनशील व नक्सलियों के गढ़ पुसनार बीजापुर छत्तीसगढ़ में नवस्थापित कैम्प (एफ ओ बी) में सिविक एक्शन कार्यक्रम का भव्य आयोजन आज दिनांक 18/01/26 को श्री सुनिल कुमार राही,कमाण्डेण्ट 85 बटालियन के मागृदृशन एवं दिशा निर्देशानुसार एवं श्री पवन कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी श्री मनोज कुमार, श्री नरेंद्र सिंह, सहायक कमांडेंट, निरीक्षक कमलेश कुमार, निरीक्षक फराकत हुसैन व जवानों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न किया गया। 

कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस कार्यक्रम में पुसनार के मेटापाल, पेरमापारा, गोरगेपारा,वडडेपारा,पेददा पारा,बंटी पारा,गायता पारा व धुर्वा पारा के लगभग 300 ग्रामीणों ने भाग लिया।

इस दौरान श्री पवन कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं , बच्चों कि शिक्षा, रोजगार व स्वास्थ्य के सम्बन्ध में जागरुक किया व लोगों से सरकार की मुख्य धारा में जुड़ने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में ग्रामीण इलाकों के लोगों की आवश्यकताओं को मध्यनजर रखते हुए महिलाओं को पानी की टंकी, रसोई के लिए बर्तन ,चप्पल, साड़ी,छाता व रेडियो आदि सामानों का वितरण किया गया।

स्कूल में पढने वाले छात्रों को खेल कूद का समान एवं स्कूल बैग का वितरण किया गया। 

इस दौरान जरुरतमंदों और बीमार लोगों का वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा.मनोज कुमार द्वारा चिकित्सा परीक्षण एवं मुफ्त में दवाई भी वितरित की गई।

कार्यक्रम में भाग लेने वाले अधिकारी गणों व ग्रामीणों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई।

सिविक एक्शन प्रोग्राम में भाग ले रहे ग्रामीणों में से कुछ लोग कार्यक्रम से बहुत प्रभावित व उत्साहित हुए व उन्होंने बच्चों की शिक्षा व विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की शपथ भी ली।

अन्त में श्री नरेन्द्र सिंह सहायक कमांडेंट ने श्री सुनील कुमार राही कमान्डेंट 85 बटालियन, श्री पवन कुमार द्वितीय कमान अधिकारी एवं समस्त बटालियन की तरफ से सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed