ब्रेकिंग न्यूज🔥🔥🔥

एसडीएम बीजापुर ने मतदाता सूची पुनरीक्षण में दिया सक्रिय सहयोग ।

बीजापुर, 6 नवम्बर 2025।

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत एसडीएम बीजापुर स्वयं मतदाता के रूप में सक्रिय रूप से सम्मिलित हुए। एसडीएम श्री जागेश्वर कौशल बीजापुर विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या 164 – GAD कॉलोनी बीजापुर क्षेत्र के मतदाता हैं।

इस अवसर पर संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) ने एसडीएम को गणना पत्रक की प्रति प्रदान की।

एसडीएम ने भी अपने पूर्व मतदाता विवरण की जानकारी BLO को उपलब्ध कराई। वर्ष 2003 की विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) में उनका नाम विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 57 – सिहावा, भाग संख्या (मतदान केंद्र क्रमांक) 114 – घटुला में सरल क्रमांक 146 पर दर्ज था।

एसडीएम श्री जागेश्वर कौशल द्वारा यह जानकारी प्रदान किए जाने से निर्वाचन कार्य में पारदर्शिता एवं सटीकता सुनिश्चित करने की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण स्थापित हुआ है। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे अपने-अपने मतदान केंद्रों पर बीएलओ से संपर्क कर मतदाता सूची में अपने नाम एवं विवरण का सत्यापन अवश्य करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *