*जिला पंचायत अध्यक्ष ने 196 वी वाहिनी के FOB नाम्बी में वीरों संग मनाया रक्षा का पर्व रक्षाबंधन।**
रक्षाबंधन के पावन पर्व की बेला में आज श्रीमती जानकी कोरसा, जिला पंचायत अध्यक्ष, बीजापुर आज नाम्बी जल धारा के भ्रमण के बाद 196 वी वाहिनी के अतिसंवेदनशील एवं नक्सल प्रभावित FOB नाम्बी कैम्प में पहुँची। भावनाओं और प्रेम से भरे इस त्यौहार के मौसम में देश के रक्षक CRPF जवानों के बीच पहुचकर जवानों को राखी बांधी। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर राखी बंधवाकर सभी जवानों ने स्थानीय लोगों के साथ संरक्षण, विश्वास और अपनापन को बढ़ावा देने का संकल्प लिया और जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ मौजूद अन्य महिला बहनों ने रक्षासूत्र बांधते समय जवानों के त्याग और समर्पण को धन्यवाद कहा। इस कार्यक्रम के अवसर पर श्री लोकेश यादव सहायक कमांडेंट, डा0 शुभम नितिन पंवार, चिकित्साधिकारी, निरीक्षक प्रदीप कुमार मेहता, सभी अधीनस्थ अधिकारी व अन्य जवान मौजूद रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष महोदया ने उपस्थित अधिकारियों व जवानो का अभिवादन कर उन्हे सम्बोधित किया तथा उनका उत्साह बढ़ाया और कहा कि रक्षाबंधन सिर्फ एक त्योहार ही नहीं, बल्कि एक दूसरे के प्रति वो सम्मान है जो सैनिको और नागरिको को जोड़ती है। CRPF द्वारा स्थानीय नागरिकों के लिए किये जा रहे सामूहिक प्रयासों को सराहा ओर संदेश दिया कि केरिपुबल और स्थानीय प्रशासन इसी तरह लगे रहे तो वो दिन दूर नही जब इस क्षेत्र को विकास की ओर बढ़ते हुए कोई नही रोक सकता। जवानों ने भी राखी बांधने के लिए उनका धन्यवाद दिया।