🔥खास खबर🔥🔥🔥

🔥चुनाव आयोग के स्पष्टीकरण से विपक्षी नैरेटिव पर सवाल, ‘झूठ और मनगढ़ंत कहानियों’ का पर्दाफाश🔥

🔥चुनाव आयोग की स्पष्टता के बाद विपक्ष के आरोपों पर उठे सवाल, तथ्यों ने खोली पोल🔥

 

बीजापुर

/भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने एक आधिकारिक संयुक्त बयान जारी कर कांग्रेस और विपक्षी ‘इंडो’ (INDI) गठबंधन द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम और “मनगढ़ंत कहानियों” को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि विपक्षी दल अपनी राजनीतिक हार की हताशा निकालने के लिए संवैधानिक संस्थाओं पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। 

 

भाजपा अटल सदन कार्यालय बीजापुर में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा ने कहा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और दोनों चुनाव आयुक्तों (डॉ. एस.एस. संधू एवं डॉ. विवेक जोशी) ने स्पष्ट किया कि देश भर में संचालित स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) सहित सभी प्रमुख निर्णय पूर्ण सर्वसम्मति से लिए गए हैं। विपक्ष द्वारा आयोग के भीतर ‘मतभेद’ का दावा पूरी तरह निराधार पाया गया है। 

कैबिनेट सचिव को पत्र का सच- आयोग ने साफ किया कि कैबिनेट सचिव को लिखा गया पत्र किसी नीतिगत विषय या SIR से संबंधित नहीं था, बल्कि वह एक अधिकारी की प्रशासनिक कार्यप्रणाली और प्रतिनियुक्ति (deputation) तक सीमित एक आंतरिक मामला था। इस संबंध में छपी मीडिया रिपोर्टों को आयोग ने “कोरी कल्पना” और “तथ्यहीन” करार दिया है।

आगे जानकी कोरसा ने कहा कि विपक्षी दलों द्वारा फॉर्म-6 के घोषणापत्र को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम पर आयोग ने जवाब दिया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने 27 मई 2026 को इस प्रक्रिया को कानूनी रूप से वैध ठहराया है। पंजीकरण नियमों में कोई बदलाव या हेरफेर नहीं किया गया है। 

 संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने की कोशिश:

 स्रोतों के अनुसार, राहुल गांधी और विपक्षी गठबंधन बार-बार ईवीएम (EVM) को ‘ब्लैक बॉक्स’ बताकर, न्यायपालिका पर दबाव का आरोप लगाकर और राफेल व सर्जिकल स्ट्राइक जैसे मुद्दों पर भ्रम फैलाकर देश की संस्थाओं की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचा रहे हैं। आयोग का कहना है कि जब भी विपक्ष चुनाव हारता है, वह ईवीएम और संवैधानिक संस्थाओं पर कीचड़ उछालने लगता है। 

आयोग की प्रतिबद्धता:

निर्वाचन आयोग ने दोहराया कि वह हर पात्र नागरिक को मताधिकार देने के लिए प्रतिबद्ध है और जमीनी स्तर पर मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष कैंप लगा रहा है। आयोग ने कहा कि पिछले सभी चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुए हैं और विपक्षी नेतृत्व को संवैधानिक संस्थाओं पर बेबुनियाद आरोप लगाने के लिए बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए।

प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष घासीराम नाग, नगर पालिका अध्यक्ष गीता सोम पुजारी, मीडिया प्रभारी प्रताप यादव मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed