🔥भैरमगढ़ में बच्चों के साथ महेश गागड़ा ने ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया, बच्चों में दिखा उत्साह🔥
भैरमगढ़।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड का बूथ क्रमांक 157, एकलव्य विद्यालय, संजय पारा भैरमगढ़ में पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता महेश गागड़ा की उपस्थिति में बच्चों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से श्रवण किया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संबोधन को उत्सुकता एवं ध्यानपूर्वक सुना। ‘मन की बात’ कार्यक्रम के सामूहिक श्रवण को लेकर बच्चों में विशेष उत्साह एवं खुशी का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने प्रधानमंत्री जी के विचारों एवं संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।