🔥खास खबर🔥🔥🔥

🔥85 बटालियन सी0आर0पी0एफ0 द्वारा ग्राम मुदवेण्डी , बीजापुर में आयोजित निःषुल्क चिकित्सा षिविर से लाभान्वित हुए ग्रामवासी व आस-पास के ग्रामीण🔥

 

  जनपद बीजापुर ब्लॉंक के अन्तर्गत अतिसंवेदनषील नक्सल प्रभावित क्षेत्र में तैनात 85 बटालियन सी0आर0पी0एफ0 द्वारा बटालियन के तैनाती क्षेत्र में श्री सुनील कुमार राही, कमांडेण्ट 85 बटालियन सी0आर0पी0एफ0 के कुषल मार्गदर्षन, दिषा-निर्देषन में आम जनता में वर्शा के कारण बढ़ रही बीमारियों को ध्यान में रखते हुए दिनांक 26/09/2026 को ए/85 बटालियन के तैनाती स्थल मुदवेण्डी में निःषुल्क चिकित्सा षिविर का आयोजन किया गया।  

  इस चिकित्सा षिविर में ग्राम मुदवेण्डी व आस-पास के गॉवों के ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं अपनी बीमारियों का ईलाज कराया। इस निःषुल्क चिकित्सा षिविर के दौरान 85 बटालियन के डॉ0 मनोज कुमार, वरिश्ठ चिकित्सा अधिकारी की द्वारा बीमार ग्रामीणों का चिकित्सा परीक्षण कर आवष्यक दवाईयों का वितरण किया गया। इसी क्रम में चिकित्साधिकारी द्वारा ग्रामीणों को वर्शा के मौसम में दूशित पानी के उपयोग व अन्य प्रकार से होने वाली बीमारियों के बारे में विस्तार पूर्वक समझाया गया एवं निर्देर्षों को पालन करने के लिए बताया। उपस्थित ग्रामीणों ने 85 बटालियन सी0आर0पी0एफ0 द्वारा इस प्रकार के जन हितकारी कार्यक्रमों का आयोजन कर आम जनमानस से जुड़ने के इस प्रयास की सराहना की।

  श्री सुनील कुमार राही, कमांडेण्ट 85 बटालियन सी0आर0पी0एफ0 ने अवगत कराया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाईयों के वितरण तक ही सीमित नहीं है वरन् ग्रामीणों को होने वाली बीमारियों के बारे में जागरूक करना एवं बीमारियों से बचाना भी है। तैनाती के दौरान से ही 85 बटालियन सी0आर0पी0एफ0 आम-जनता के प्रति संवेदनषील रही है तथा ग्रामीणों को ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन का लाभान्वित करती आ रही है। इस प्रकार के आयोजनों से क्षेत्र की जनता व सुरक्षा बलों के मध्य विष्वास की भावना जागृत होगी तथा ग्रामीणों की विकास कार्य में सहभागिता भी बढ़ेगी। 

 ग्राम मुदेवण्डी में इस निःषुल्क चिकित्सा षिविर के दौरान श्री थॉकचॉम उमाकान्त मेत्ती, उप कमांडेण्ट 85 बटालियन, डॉ0 मनोज कुमार, वरिश्ठ चिकित्सा अधिकारी 85 बटालियन के साथ ही कंपनी के अधीनस्थ अधिकारीगण व जवान उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed