🔥2 माह से ग्रामीणों को नहीं मिला चावल, राशन दुकान में चना-शक्कर भी गायब!
🔥मुसालूर पंचायत में संचालित राशन दुकान को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि बीते दो माह से उन्हें चावल नहीं मिल रहा है। वहीं राशन दुकान में चना, शक्कर और गुड़ भी उपलब्ध नहीं होने की बात सामने आई है।
🔥बताया जा रहा है कि पंचायत के माध्यम से संचालित इस राशन दुकान के संचालक लखमू तेलम को करीब 1 लाख 80 हजार रुपये का भुगतान नहीं मिलने से वे भी परेशान हैं। वहीं DD पटाने के लिए करीब 61 हजार रुपये की राशि उपलब्ध नहीं होने की बात कही जा रही है।
🔥ग्रामीणों का कहना है कि राशन दुकान सरपंच-सचिव की निगरानी में संचालित हो रही है, बावजूद इसके ग्रामीणों को समय पर राशन नहीं मिल पा रहा है।
🔥अब सवाल यह है कि जब पंचायत के माध्यम से राशन दुकान का संचालन हो रहा है, तो दो महीने से ग्रामीणों को चावल क्यों नहीं मिल रहा?
🔥क्या जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी जानकारी है? और संचालक के भुगतान एवं राशन की व्यवस्था को लेकर सरपंच-सचिव की भूमिका क्या है?
🔥ग्रामीणों ने मामले की जांच कर तत्काल राशन उपलब्ध कराने की मांग की है।